Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में घर के सामने 15 सेकेंड में स्कूटी चोरी:पूरी वारदात CCTV में कैद, मास्टर चाबी से आराम से गाड़ी ले गया चोर

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के ज़ेर खिड़की मोहल्ले में एक घर के सामने खड़ी स्कूटी चोरी हो गई। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित मोहम्मद शोएब पुत्र हाजी अब्दुल हाफिज, जो ज़ेर खिड़की छिपियाना के निवासी हैं, ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह बाहर आए, तो स्कूटी गायब मिली। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर सामने आया कि एक युवक आराम से आया, स्कूटी की चाबी ऑन की और कुछ ही पलों में उसे लेकर फरार हो गया। फुटेज में आरोपी बिना किसी डर के वारदात को अंजाम देता दिख रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में पहले भी छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं हुई हैं। हालांकि, इस तरह खुलेआम स्कूटी चोरी होना चिंता का विषय बन गया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो चोरों के हौसले और बुलंद हो सकते हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी हुई स्कूटी बरामद कर ली जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करें और लॉक सिस्टम का विशेष ध्यान रखें। इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट के स्कूलों में मीडिया प्रवेश पर रोक:जिला सूचना अधिकारी से जारी पहचान पत्र पर सवाल, BSA का VIDEO आया सामने
    Next Article
    विदेश भेजने के नाम पर चार लोगों से ठगी:आजमगढ़ में दर्ज हुआ मुकदमा, पांच लाख 34 हजार से अधिक की ठगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment