Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में फल विक्रेता-ग्राहक भिड़े, VIDEO:पैसों के विवाद में हुई मारपीट, बीच रोड जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस तलाश में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में एक फल विक्रेता और ग्राहक के बीच पैसों को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यह घटना पीएनबी बैंक के सामने हुई, जहां कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक फल खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचा था। खरीदारी के बाद पैसों के भुगतान को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच बहस शुरू हो गई। यह विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि ग्राहक ने फल विक्रेता के साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक न केवल दुकानदार को अपशब्द कह रहा है, बल्कि गुस्से में आकर उस पर फल की क्रेट उठाकर भी फेंकता है। घटना के समय आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और किसी ने भी बीच-बचाव करने का प्रयास नहीं किया। हालांकि, कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन में इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना पुरवा थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई। इसके बावजूद आरोपी को कानून का कोई भय नहीं दिखा। इस स्थिति से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे पुलिस गश्त तथा सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुरवा कोतवाल भुवन सिंहमौर्य ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और अधिकारियों ने जल्द ही उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात की उन्नति को CBSE 10वीं में 97.6% अंक:जैन वर्ल्ड स्कूल, मावर की छात्रा हैं, बेहतर समय प्रबंधन को बताया मूलमंत्र
    Next Article
    वंशिका सिंह ने CBSE 10वीं में 97.2% अंक प्राप्त किए:चित्रकूट के श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा ने जनपद टॉप किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment