Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में छठ पर्व पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश:डीएम ने 19 अक्टूबर का स्थानीय अवकाश बदला; सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे

    15 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में छठ पर्व के मौके पर सोमवार, 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने 19 अक्टूबर के स्थानीय अवकाश की जगह यह छुट्टी घोषित की है। सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने रविवार दोपहर आदेश जारी किया। जिले में पहले 19 अक्टूबर 2026 को दशहरा (महाष्टमी) के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग ने 17 नवंबर 2025 के आधार पर वर्ष 2026 के निर्बन्धित अवकाशों की सूची जारी की थी। इसके बाद जिले में 19 अक्टूबर को दशहरा (महाष्टमी) का स्थानीय अवकाश तय किया गया। शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग ने 16 अक्टूबर 2026 को जारी विज्ञप्ति में 19 अक्टूबर को दशहरा (महाष्टमी) का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने 19 अक्टूबर का स्थानीय अवकाश रद्द कर उसकी जगह 16 नवंबर को छठ पर्व का अवकाश घोषित किया। आदेश के मुताबिक, अगर शासन छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करता है, तो जिलाधिकारी का स्थानीय अवकाश वाला आदेश अपने आप लागू नहीं रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीनी मिल बंद, दो दिन से खड़ी गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां:बागपत में पर्चियां मिलने के बाद भी नहीं हो रही तौल, खेतों में खराब हो रहा गन्ना
    Next Article
    जनगणना-ड्यूटी मना करने पर 19 शिक्षकों पर कार्रवाई:ड्यूटी लेटर लेने के बाद भी किया इनकार, जनगणना अधिकारी ने दी तहरीर, FIR की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment