Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चीनी मिल बंद, दो दिन से खड़ी गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां:बागपत में पर्चियां मिलने के बाद भी नहीं हो रही तौल, खेतों में खराब हो रहा गन्ना

    15 hours ago

    1

    0

    बागपत सहकारी चीनी मिल में तकनीकी खराबी के चलते गन्ने की तौल प्रभावित हो रही है। पर्चियां मिलने के बाद किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में गन्ना भरकर मिल पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां तौल नहीं होने से उन्हें वापस इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि पेराई सत्र शुरू हुए 10 दिन से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन मिल ठीक से नहीं चल रही है। दो दिन से मिल के बाहर खड़ी हैं ट्रॉलियां रविवार दोपहर करीब 12 बजे किसान अनिल कुमार और विज्ञान कुमार ने बताया कि पेराई सत्र शुरू होने के बाद से ही मिल ठीक से काम नहीं कर रही है। पर्चियां मिलने पर किसान गन्ना लेकर पहुंचते हैं, लेकिन तौल बंद रहती है। अनिल कुमार के मुताबिक, दो दिन से मिल के बाहर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी हैं, लेकिन अब तक तौल नहीं हुई। वहीं, विज्ञान कुमार ने कहा कि खेतों में गन्ना खराब हो रहा है और मिल अधिकारी भी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। रविवार शाम तक मिल चालू करने की कोशिश मिल अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी दूर करने के लिए काम किया जा रहा है। रविवार शाम तक मिल को ठीक से चालू करने की कोशिश की जा रही है। किसान नेता ने जल्द समाधान की मांग की किसान नेता विनोद चौधरी ने कहा कि नया पेराई सत्र शुरू होने पर तकनीकी खराबी आ सकती है, लेकिन इसे जल्द ठीक कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मिल जल्द चालू नहीं हुई तो अधिकारियों से बात कर किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल की यारा फर्टिलाइजर फैक्ट्री में तेंदुआ पिंजरे में कैद:24 घंटे के रेस्क्यू के बाद पानी की पाइपलाइन से निकला, डॉक्टरी हुई
    Next Article
    उन्नाव में छठ पर्व पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश:डीएम ने 19 अक्टूबर का स्थानीय अवकाश बदला; सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment