Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 6 की मौत, 3 महिलाओं के टुकड़े हुए:एक का सिर 4 फीट दूर जा गिरा; बच्चे का मुंडन कराने जा रहा था परिवार, योगी ने जताया शोक

    7 hours ago

    2

    0

    उन्नाव में 3 महिलाओं समेत 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। जबकि दो अन्य महिलाओं के शरीर दो टुकड़ों में बंट गए। ट्रक के नीचे दबने से 2 बच्चों सहित 5 लोग बुरी तरह से कुचल कर घायल हो गए। दरअसल, तेज रफ्तार बोलेरो ओवरटेक करने के चक्कर में आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। दोनों ट्रकों के बीच फंसकर बोलेरो बुरी तरह कुचल गई। इसके बाद बोलेरो और पीछे चल रहा ट्रक सड़क किनारे छह फीट गहरी खाई में पलट गए। बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे हुआ यह हादसा जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बिहार थाना क्षेत्र में कीरतपुर गांव के पास का है। ड्राइवर के अलावा अन्य सभी मरने वाले एक ही परिवार के हैं। घर के बच्चे का मुंडन कराने सभी मंदिर जा रहे थे। उधर, हादसे की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई है। मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए अहेतुक सहायता का ऐलान किया है। हादसे की तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से... पठई थाना क्षेत्र के मौरावां गांव के नरेंद्र बहादुर के 3 साल के बेटे शुभ का बुधवार को मुंडन था। एक बोलेरो गाड़ी से परिवार के 10 लोग बक्सर गांव के चंडीदेवी मंदिर जाने के लिए सुबह निकले थे। बताया जा रहा कि बिहार थानाक्षेत्र के कीरतपुर गांव के पास सुमेरपुल पुल के पास ओवरटेक के चक्कर में बोलेरो आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। अचानक से हुए इस टक्कर के दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने भी बोलेरो को ठोकर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर बोलेरो सड़क किनारे करीब 6 फीट गहरी खाई में जा गिरी। उधर, पीछे चल रहा ट्रक ड्राइवर भी स्टीयरिंग पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और वह भी सड़क किनारे खाई में जा गिरा। बोलेरो को कुचलते हुए आगे जाकर पलट गया। बोलेरो बुरी तरह पिचक गई। अंदर बैठे लोग बुरी तरह से कुचल गए। तीन महिलाओं के शरीर अंदर फंसकर कई टुकड़ों में कट गए। एक महिला का सिर धड़ से अलग होकर करीब 4 फीट दूर जा गिरा। गांव के लोग और राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजवाया गया। इलाज के दौरान बोलेरो ड्राइवर रामधनी की मौत हो गई। देखिए मृतकों लिस्ट… 1. वितान पत्नी गुलाब सिंह, उम्र करीब 55 वर्ष, मौरावां 2. गीता पत्नी नरेंद्र बहादुर सिंह, उम्र करीब 35 वर्ष, मौरावां 3. ज्योति पुत्री राम प्रताप, उम्र करीब 27 वर्ष, मौरावां 4. रामधनी यादव पुत्र रामखेलावन, ड्राइवर, उम्र करीब 35, मौरावां 5. सुनीता सिंह पत्नी दुर्गेश बहादुर सिंह, उम्र 35 वर्ष, मौरावां 6. अर्चना बाजपेयी पत्नी रंजीत बाजपेयी, उम्र 50 वर्ष, मौरावां घायलों की लिस्ट… 1. सूरज सिंह पुत्र नरेंद्र बहादुर सिंह, उम्र करीब 28, मौरावां 2. भारती पुत्री सूरज सिंह, उम्र करीब 28 वर्ष, मौरावां 3. शुभ सिंह पुत्र सूरज सिंह, उम्र करीब 2.6 वर्ष, मौरावां 4. गौरी पुत्री दुर्गेश सिंह, उम्र करीब 07 वर्ष, मौरावां 5. बउआ पुत्र कल्लू, उम्र 8 वर्ष, मौरावां बच्ची बोली- मैं सो रही थी, लोग मेरे ऊपर गिर पड़े घायल बच्ची लखनऊ के निगोहा निवासी गौरी (13) ने बताया- मैं गाड़ी में सो रही थी। अचानक तेज झटका लगा। मेरी आंख खुल गई। जब तक कुछ समय पाती, कई लोग मेरे ऊपर ही गिर पड़े। मैं दब गई। बोलेरो ड्राइवर के भतीजे गोलू ने बताया- चाचा रामधनी किराए पर कार चलाते हैं। गांव के एक परिवार के मुंडन संस्कार की बुकिंग थी। सुबह गांव के 10 लोगों को लेकर गए थे। सीओ बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा ने बताया- मुंडन कराने जा रहे एक परिवार मंदिर जा रहा था। रास्ते में एक ट्रक से टकरा गया। बोलेरो और ट्रक खाई में पलट गए। तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। खबर अपडेट की जा रही है… ----------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मंत्रियों-विधायकों को पीछे छोड़ नए चेहरे बने पसंद:राजनाथ के बेटे, अनुराग ठाकुर के PA को उम्मीदवार के लिए चुना; 130 सीटों पर चौंकाने वाले नाम यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर हुए दैनिक भास्कर के सर्वे में 130 सीटों पर नए चेहरों ने चौंकाया है। लोग इन्हें 2027 के चुनाव में बतौर कैंडिडेट देखना चाहते हैं। इनमें रक्षामंत्री राजनाथ के छोटे बेटे नीरज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पीए विवेक मौर्य के नाम शामिल हैं। पूरी रिपोर्ट पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब... तरन तारन से IED, RDX और RPG लॉन्चर बरामद
    Next Article
    यूपी में अचानक मौसम पलटा, 4 जिलों में ओले गिरे:15 शहरों में आंधी-बारिश; लखनऊ में अंधेरा छाया, अगले 3 घंटे में तूफान का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment