Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 28 साल की विवाहिता की संदिग्ध मौत:डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, 3 माह की बेटी है; मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

    3 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम भदिहा पकरा खुर्द निवासी अनुपम चौधरी उर्फ जया (28) पत्नी राहुल चौधरी ने गुरुवार दोपहर कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तुरंत लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराए, लेकिन शुक्रवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। लखनऊ में हुआ पोस्टमार्टम चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद लखनऊ में ही पंचायतनामा भरा गया और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शुक्रवार रात परिजन शव लेकर उन्नाव पहुंचे। बताया गया है कि मृतका की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले राहुल चौधरी से हुई थी। उसकी एक तीन माह की बेटी भी है। विवाहिता की अचानक मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मायके पक्ष ने जताया संदेह मृतका के मायके पक्ष ने मामले को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार रात परिजन शव लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। पिता ने दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस बिहार थाना पुलिस के मुताबिक, मृतका के पिता मुन्ना चौधरी, निवासी ग्राम सिकंदरपुर सिरोसी, ने इस मामले में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज पुलिस के अनुसार, विवाहिता की मौत आत्महत्या, पारिवारिक विवाद या किसी अन्य कारण से हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटा रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में भाभी की हत्या का आरोपी जेठ गिरफ्तार:जमीनी विवाद में मारी थीं 2 गोलियां, पति की 2 महीने पहले सड़क हादसे में हुई थी मौत
    Next Article
    प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद कानपुर देहात दौरे पर:विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और मत्स्य पालकों से करेंगे संवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment