Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 11वीं की छात्रा का शव मिला:दोपहर में घर से निकली थी, शाम को गांव के एक बंगले में मृत मिली

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के बारा हरदो गांव में एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक बंगले के अंदर मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मृतका की पहचान बारा हरदो निवासी मनोज की 17 वर्षीय पुत्री सपना के रूप में हुई है। वह पंडित देव कृष्ण इंटर कॉलेज, सगवर में कक्षा 11 की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, सपना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकली थी और काफी देर तक वापस नहीं लौटी। शाम को उसका शव गांव के एक बंगले में संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना की सूचना पर बारासगवर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान परिजन दुखद स्थिति में थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि सपना की गला दबाकर हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि घटना संदिग्ध है और इसमें किसी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता। मृतका के पिता मनोज मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में ट्रेन से कटने से ठेकेदार की मौत:घर से बाहर जाते समय चपेट में आया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    अमेठी में स्कूल वैन-कार टक्कर, बच्चे सुरक्षित:अमेठी के रामगंज चौराहे पर हुआ हादसा, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment