Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    U-19 एशिया फाइनल में जीत के बाद सेलिब्रेशन पर विवाद:पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तरफ इशारे पर आलोचना, BCCI सचिव बोले- जश्न मनाने का पूरा हक

    16 hours ago

    5

    0

    भारत की अंडर-19 टीम ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर हराकर खिताब जीता। हालांकि, जीत के बाद खिलाड़ियों के जश्न पर विवाद हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तरफ इशारे करते नजर आए। इस पर हो रही आलोचना के बीच BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने टीम का बचाव किया है। सैकिया ने कहा कि मुश्किल हालात में जीत हासिल करने के बाद खिलाड़ियों को जश्न मनाने का पूरा अधिकार है। यह उनके आत्मविश्वास और कभी हार नहीं मानने वाले रवैये को दिखाता है। सैकिया बोले- मुश्किल जीत के बाद जश्न मनाने का हक बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि खिलाड़ियों का जश्न उनके संघर्ष और जुझारूपन को दिखाता है। उन्होंने कहा, 'मैच कितना रोमांचक था, इसे देखिए। एक समय ऐसा लग रहा था कि मुकाबला भारत के पक्ष में नहीं है। इसके बावजूद टीम जीतने में सफल रही। यह खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और कभी हार नहीं मानने वाले रवैये को दर्शाता है।' उन्होंने आगे कहा, 'जब खिलाड़ी इतनी मुश्किल स्थिति से मैच जीतते हैं, तो उन्हें निश्चित रूप से जश्न मनाने का अधिकार है। हमें इसकी इजाजत देनी चाहिए।' आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत ने जीता फाइनल ओमान में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 337 रन बनाए थे। जवाब में 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम मुश्किल में आ गई थी। एक समय भारत के 8 विकेट गिर चुके थे और जीत के लिए 51 गेंदों पर 86 रन बनाने थे। इसके बाद मनल चौहान और मोहित उल्वा ने नौवें विकेट के लिए अहम साझेदारी की। मनल ने 32 गेंदों पर 47 रन बनाए, जबकि मोहित ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन की पारी खेली। चिगुरुपति वेंकटा ने भी उपयोगी योगदान दिया। मोहित ने पारी की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को 1 विकेट से जीत दिलाई। तिरंगे के साथ मैदान पर दौड़े खिलाड़ी, इशारों पर हुई आलोचना जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी मैदान पर दौड़ पड़े। मोहित उल्वा तिरंगे में लिपटे नजर आए। हालांकि, जश्न के दौरान सामने आए कुछ वीडियो में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के विकेटकीपर हमजा जहूर और उनके साथी खिलाड़ियों की तरफ इशारे करते दिखाई दिए। इन वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने भारतीय खिलाड़ियों के व्यवहार की आलोचना की। भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ के सदस्य भी मैदान पर खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते नजर आए। जीत के जश्न पर खेल भावना को लेकर बहस भारत ने फाइनल में 8 विकेट गिरने के बाद वापसी करते हुए आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। इस प्रदर्शन को टीम के संघर्ष और दबाव में बेहतर खेल दिखाने से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तरफ किए गए इशारों को लेकर खेल भावना पर बहस शुरू हो गई है। बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने खिलाड़ियों के जश्न का समर्थन करते हुए कहा कि मुश्किल मुकाबला जीतने के बाद उन्हें अपनी खुशी जाहिर करने का अधिकार है। ------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 49 साल से सचिन ने संभालकर रखा है पहला बैट:बचपन की तस्वीर शेयर कर लिखा- दिल के करीब हैं ये यादें क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से इतिहास रचने वाले सचिन तेंदुलकर ने बचपन की एक याद को आज भी संभालकर रखा है। मास्टर ब्लास्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की है। इसमें वे छोटे बच्चे के रूप में हाथ में बल्ला पकड़े नजर आ रहे हैं। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लक्ष्य सेन ने जापान मास्टर्स का खिताब जीता:फाइनल में वर्ल्ड नंबर-15 कोकी वातानाबे को 3 गेम में हराया; 2 हफ्ते में दूसरा BWF टाइटल
    Next Article
    इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में अपना सबसे बड़ा वनडे स्कोर बनाया:6 विकेट पर 355 रन बनाए; टॉम बैंटन के 121 रन, रूट और कॉक्स की फिफ्टी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment