Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लक्ष्य सेन ने जापान मास्टर्स का खिताब जीता:फाइनल में वर्ल्ड नंबर-15 कोकी वातानाबे को 3 गेम में हराया; 2 हफ्ते में दूसरा BWF टाइटल

    18 hours ago

    4

    0

    भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कुमामोटो जापान मास्टर्स 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को खेले गए मेंस सिंगल्स के फाइनल में लक्ष्य ने जापान के वर्ल्ड नंबर-15 कोकी वातानाबे को 13-21, 21-18, 21-14 से हराया। एक घंटे 4 मिनट तक चले मुकाबले में लक्ष्य ने पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए खिताब अपने नाम किया। लक्ष्य का यह लगातार दूसरा BWF वर्ल्ड टूर खिताब है। इससे दो हफ्ते पहले उन्होंने जर्मनी में हायलो ओपन का खिताब जीता था। पहला गेम हारने के बाद लक्ष्य ने की वापसी घरेलू दर्शकों के सामने खेल रहे कोकी वातानाबे ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने पहला गेम 21-13 से जीतकर बढ़त बना ली। दूसरे गेम में लक्ष्य ने अपनी रणनीति बदली और लंबी रैलियों के जरिए मुकाबले में वापसी की। कड़े संघर्ष के बाद उन्होंने यह गेम 21-18 से जीतकर स्कोर 1-1 कर दिया। निर्णायक तीसरे गेम में लक्ष्य ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। उन्होंने वातानाबे को वापसी का मौका नहीं दिया और 21-14 से गेम जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-10 को हराया था फाइनल से पहले शनिवार को लक्ष्य ने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के वर्ल्ड नंबर-10 अलवी फरहान को हराया था। तीन गेम तक चले मुकाबले में उन्होंने 21-12, 15-21, 21-11 से जीत दर्ज की थी। खराब फॉर्म से उबरकर दो हफ्ते में जीते दो खिताब लक्ष्य सेन के लिए हायलो ओपन से पहले का समय चुनौतीपूर्ण रहा था। वे लगातार 6 टूर्नामेंट के पहले राउंड में ही बाहर हो गए थे। मार्च में ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचने के बाद से वे किसी बड़े खिताब का इंतजार कर रहे थे। नवंबर की शुरुआत में उन्होंने हायलो ओपन के फाइनल में जोनाथन क्रिस्टी को हराकर खिताबी सूखा खत्म किया। अब जापान मास्टर्स जीतकर उन्होंने लगातार दूसरा BWF वर्ल्ड टूर खिताब अपने नाम कर लिया। वर्ल्ड टूर फाइनल्स की रेस में मजबूत हुई दावेदारी इस जीत से लक्ष्य की साल के आखिर में होने वाले HSBC BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स 2026 में जगह बनाने की उम्मीदें मजबूत हुई हैं। टूर्नामेंट के लिए रेस टू फाइनल्स रैंकिंग के टॉप-8 खिलाड़ियों को ही प्रवेश मिलेगा। जापान मास्टर्स से पहले लक्ष्य इस रैंकिंग में 12वें स्थान पर थे। अब अगले हफ्ते होने वाले हॉन्गकॉन्ग ओपन में उनका प्रदर्शन अहम होगा। ---------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मनल रो पड़े, मोहित ने आखिरी गेंद पर जिताया:पढ़ाई से बचने के लिए क्रिकेट खेलते थे दोनों; 57 रन की साझेदारी से भारत बना चैंपियन पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत को जीत के लिए 16 गेंदों में 29 रन चाहिए थे, तभी 47 रन बनाकर मनल चौहान आउट हो गए। मनल ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो रो पड़े। उन्हें इस बात का दुख था कि वह टीम को जीत दिलाने के लिए मैदान पर मौजूद नहीं रहेंगे। हालांकि, उन्हें अपने साथी मोहित उल्वा पर भरोसा था। मोहित ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को एक विकेट से जीत दिला दी। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेंदुलकर ने 49 साल से संभालकर रखा है पहला बैट:डेब्यू डेट पर लिखा- पहले बैट की बात है, 49 साल भी मेरे साथ है
    Next Article
    U-19 एशिया फाइनल में जीत के बाद सेलिब्रेशन पर विवाद:पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तरफ इशारे पर आलोचना, BCCI सचिव बोले- जश्न मनाने का पूरा हक

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment