Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Trump, Putin और शी जिनपिंग की त्रिपक्षीय बैठक, APEC Summit में परमाणु निरस्त्रीकरण पर चर्चा

    24 minutes from now

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को शेनझेन में एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए मिले। शेनझेन में हो रहे एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन के दौरान, दुनिया की इन तीन बड़ी ताकतों के नेता एक साथ आए।इसे भी पढ़ें: जहां मिले ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग, वहां डांस करते और कॉफी सर्व करते रोबॉट ने लूट ली महफिलबड़ी ताकतों की विशेष जिम्मेदारी होती हैइस शिखर सम्मेलन की मेजबानी करते हुए, चीनी राष्ट्रपति शी ने इसे एक ऐतिहासिक घटना (माइलस्टोन इवेंट) बताया। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बने गठबंधन का जिक्र करते हुए तीनों देशों के बीच और अधिक सहयोग का आह्वान किया। शी ने कहा चीन, रूस और अमेरिका को वैश्विक चुनौतियों का सामना करने, विश्व शांति और स्थिरता बनाए रखने, और मानव प्रगति में बड़ा योगदान देने के लिए मिलकर काम करने का एक उदाहरण पेश करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि बड़ी ताकतों की विशेष जिम्मेदारी होती है। आठ दशक पहले के साझा इतिहास की ओर इशारा करते हुए, शी ने वाशिंगटन और मास्को से कहा कि वे अतीत के सहयोग से सबक लें। शी ने कहा 80 साल पहले, फासीवाद-विरोधी मोर्चे के मुख्य स्तंभ के रूप में, हमारे तीनों देशों ने एक बड़ी जीत हासिल करने और शांति की रक्षा के लिए मिलकर लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने आगे कहा हमें अपनी ऐतिहासिक यादों को संजोकर रखना चाहिए और अतीत से सीख लेते हुए भविष्य का निर्माण करना चाहिए।इसे भी पढ़ें: Donald Trump ने शी चिनफिंग से की मुलाकात, अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का रखा प्रस्तावट्रंप ने क्या कहा?सम्मेलन को संबोधित करते हुए, ट्रंप ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों पर बातचीत के रास्ते खुले रखने की विशेष जिम्मेदारी दुनिया की प्रमुख ताकतों की है। उनके इस बयान से अमेरिका के पिछले प्रशासनों के रुख में बदलाव का संकेत मिलता है, जो अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ बातचीत करने से बचते थे। ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई इस अभूतपूर्व मुलाकात को, कूटनीतिक अलगाव से हटकर उठाया गया एक जरूरी कदम बताया। बातचीत की शुरुआत में ट्रंप ने कहा दुनिया के तीन सबसे बड़े देशों के राष्ट्रपतियों के रूप में हमारी यह विशेष जिम्मेदारी है कि हम उन मुद्दों पर खुली, सम्मानजनक और सार्थक बातचीत जारी रखें, जिनका असर न केवल हमारे अपने लोगों पर, बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ता है।" उन्होंने आगे कहा अक्सर ऐसा होता था कि पहले के नेता उन देशों से बात करने से बचते थे, जिनके साथ उनके मतभेद थे। लेकिन हमारा नजरिया बिल्कुल अलग है, और हमें पूरा यकीन है कि यही सही रास्ता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि विरोधियों से बातचीत करने से इनकार करने पर "कभी कोई समस्या हल नहीं हुई है और विवादों को सुलझाने के लिए सीधी बातचीत बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा बातचीत और संवाद के मौकों को ठुकराकर कभी शांति कायम नहीं हो सकती। हम एक अलग रास्ता चुन रहे हैं। ट्रंप ने पुष्टि की कि इस सत्र में परमाणु निरस्त्रीकरण (परमाणु हथियारों को खत्म करने) के मुद्दे पर भी चर्चा होगी। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि अलग-अलग देशों को अपने परमाणु हथियार छोड़ने के लिए राजी करने में व्यावहारिक मुश्किलें आ सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    New Zealand में भारतीय Armed Forces की हॉकी टीम ने मेजबान रक्षा बल को 4-1 से हराया
    Next Article
    पति के अफेयर से खफा पत्नी बनी कातिल, एयर होस्टेस की हत्या के लिए शूटरों को थमाए 13 लाख और कार की लाइव लोकेशन

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment