Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ गाजियाबाद में शिकायत:IPS अजयपाल शर्मा की छवि धूमिल करने का आरोप, पुलिस कमिश्नर ऑफिस में की शिकायत

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में सामाजिक संस्था "जनशक्ति एक आवाज " के पदाधिकारियों ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस ऑब्ज़र्वर बनाये गए आईपीएस अजयपाल शर्मा की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया गया। पुलिस अधिकारियों ने शिकायत का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 2011 बैच के आईपीएस हैं अजय पाल शर्मा पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव- में IPS अजयपाल शर्मा को पुलिस ऑब्ज़र्वर बनाकर भी भेजा गया था। जहां उन्होंने टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान द्वारा वोटर्स को धमकाए जाने की शिकायत मिलने के बाद उसे सख्त चेतावनी दी थी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। आईपीएस शर्मा की सख्ती से टीएमसी में बौखलाहट फैल गई। शिकायती पत्र में आरोप है कि इस चेतावनी के बाद टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर कुछ वीडियो वायरल कर आईपीएस डॉ अजयपाल शर्मा की छवि धूमिल करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि जो वीडियो महुआ मोइत्रा ने पोस्ट किया है उसकी जांच पहले ही पूरी हो चुकी है और उसमें अजयपाल शर्मा को क्लीनचिट मिल चुकी है। इसके अलावा आईपीएस अजयपाल शर्मा को अभद्र शब्दों से सम्बोधित कर उनकी प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई कार्रवाई का आश्वासन दिया पुलिस अधिकारियों ने शिकायती पत्र लेकर मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। समाजसेवी गौरव बंसल ने बताया कि अजय पाल शर्मा की छवि लगातार धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, और इस मामले में आज हम पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद में शिकायत दर्ज करने पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मजदूर दिवस पर दवा प्रतिनिधियों ने उठाई मांग:न्यूनतम वेतन 26,910 रुपये मिलने और श्रम कानूनों के संरक्षण की मांग की
    Next Article
    CM ने गंगा एक्सप्रेसवे 15 दिन के लिए टोलमुक्त किए:कमर्शियल संचालन शुरू, जनता के लिए मुफ्त यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment