Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Thirupparankundram Row: SC आदेश की अनदेखी पर गरमाई Politics, निशाने पर TN Govt

    4 hours from now

    1

    0

    तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय से 24 नवंबर को तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित विवादित दीपथून (पत्थर के स्तंभ) पर पारंपरिक दीप प्रज्वलित नहीं किए जाने के लिए माफी मांगी। सरकार ने दावा किया कि मंदिर के न्यासी बोर्ड ने इस कार्य को संपन्न कराने के लिए प्रस्तावित दल को अधिकृत नहीं किया था। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ के समक्ष मदुरै के जिलाधिकारी निशांत कृष्णा ने स्थिति रिपोर्ट दाखिल की। राज्य सरकार ने कहा कि जिला प्रशासन ने शीर्ष अदालत के 20 नवंबर के उस आदेश के कार्यान्वयन के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली थीं, जिसमें मंदिर प्रशासन द्वारा अधिकृत एक सीमित दल के माध्यम से दीपथून में दीपक प्रज्वलित करने की अनुमति दी गई थी।इसे भी पढ़ें: मंदिर ट्रस्ट ने नहीं दी मंजूरी, Tamil Nadu सरकार ने दीपाथून' में दीप प्रज्वलित न कर पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफीहालांकि, राज्य सरकार ने रिपोर्ट में दावा किया कि शीर्ष अदालत के आदेश का पालन नहीं किया जा सका क्योंकि मंदिर के न्यासी बोर्ड ने इस कार्य को संपन्न कराने के लिए प्रस्तावित दल को अधिकृत नहीं किया। इसके बजाय बोर्ड ने पारंपरिक स्थान पर कार्तिगई महादीपम जलाने की प्रचलित परंपरा का पालन करने का निर्णय लिया। स्थिति रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘मैंने सद्भावना के साथ अदालत के आदेश का पालन करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए। मेरी ओर से इस माननीय अदालत के किसी भी निर्देश की जानबूझकर अवहेलना नहीं की गई है। मैं इस माननीय अदालत के आदेशों का अत्यंत सम्मान करता हूं और इसके द्वारा दिए जाने वाले प्रत्येक निर्देश का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दीपथून पर दीप प्रज्वलित नहीं किए जाने के लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं। जिला प्रशासन ने देवस्थानम की अनुमति प्राप्त करने और दीपथून में दीप प्रज्वलित करने के लिए हर संभव प्रयास किया। हालांकि, न्यासी बोर्ड ने 24 नवंबर को पारित अपने प्रस्ताव में पारंपरिक स्थान पर प्रज्वलित करने का निर्णय लिया। मैं सभी सहायक दस्तावेजों के साथ एक अतिरिक्त स्थिति रिपोर्ट भी दाखिल करूंगा।’’तमिलनाडु के मदुरै में बुधवार को लगातार दूसरे दिन श्रद्धालुओं और आम लोगों को तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी पर चढ़ने से रोक दिया गया और पलानी अंडावर मंदिर के प्रवेश द्वार के पास भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। पुलिस ने पहाड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर अवरोधक लगा दिए हैं और प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाते हुए केवल स्थानीय निवासियों को ही जाने की अनुमति दे रही है। भाजपा ‘कार्तिगई दीपम’ विवाद को लेकर तमिलनाडु सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह सनातन धर्म की परंपराओं और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की अनदेखी करके वोट-बैंक की राजनीति कर रही है। भाजपा ने आरोप लगाया कि मंगलवार को राज्य की तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार ने उच्चतम न्यायालय के आदेश की अवहेलना की।भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने 24 नवंबर को कार्तिगई दीपम का दीपक जलाने की अनुमति देने वाले उच्चतम न्यायालय के आदेश को लागू नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार भारत की सनातन संस्कृति की पूरी तरह अनदेखी कर रही है। त्रिवेदी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सरकार ने उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किया। उसने न तो फैसले का सम्मान किया और न ही उसे लागू किया। ‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस’ (इंडिया), कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आप हमेशा संविधान को अपनी जेब में रखने की बात करते हैं, लेकिन अब आप उच्चतम न्यायालय के फैसले को लागू करने के लिए तैयार नहीं हैं, जो संविधान का संरक्षक है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के तथाकथित स्वयंभू अग्रदूतों की ओर से संविधान की अवमानना का यह सबसे बड़ा और बेहद निंदनीय उदाहरण है।’ त्रिवेदी ने कहा कि इस घटना ने संवैधानिक मूल्यों को लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन के रुख को उजागर कर दिया है।इसे भी पढ़ें: Karthigai Deepam विवाद पर विहिप आक्रामक, तमिलनाडु सरकार पर सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना का आरोपविश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने तमिलनाडु सरकार पर उच्चतम न्यायालय के आदेश से खुद को ऊपर रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन घटनाक्रमों से कानून के शासन और न्यायपालिका की गरिमा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज तमिलनाडु में जो कुछ भी हुआ, ठीक उसी का मुझे डर था... उन्होंने उच्चतम न्यायालय के आदेश पर अपनी सर्वोच्चता थोपी है।’’ वहीं तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बी मणिकम टैगोर ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और हिंदू मुन्नानी पर राज्य के लोगों को बांटने के उद्देश्य से तिरुप्परनकुंद्रम में कार्तिगई दीपम उत्सव का ‘‘राजनीतिकरण’’ करने का आरोप लगाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Supreme Court ने Vinay Kulkarni की दोषसिद्धि पर रोक हटाई, BJP नेता हत्या मामले में झटका
    Next Article
    Nagpur में बोले CP Radhakrishnan: महिला सशक्तीकरण सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment