Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धर्मगुरु की फोटो का इस्तेमाल कर भड़काऊ पोस्ट की:धार्मिक और साम्प्रदायिक भावनाएं भड़काने की बातें लिखी, जांच में जुटी लखनऊ पुलिस

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के चौक इलाके में समुदाय विशेष के धर्मगुरु मौलाना मौलाना मिर्जा मोहम्मद यासूब अब्बास के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात फेसबुक अकाउंट से ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की गई। जिसका उद्देश्य दो समुदायों के बीच वैमनस्य और तनाव फैलाना था। मामले में चौक थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शाहगंज निवासी मौलाना यासूब अब्बास ने मंगलवार को चौक थाने में तहरीर देकर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक पर उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल करते हुए भ्रामक पोस्ट प्रसारित की। पोस्ट में धार्मिक और साम्प्रदायिक भावनाएं भड़काने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया था, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई। मौलाना ने खंडन किया मामले की जानकारी होने पर मौलाना यासूब अब्बास ने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का सार्वजनिक रूप से खंडन किया। साथ ही विभिन्न मीडिया माध्यमों के जरिए लोगों से अपील की कि वे किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपध्याय के मुताबिक तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट के तहत अज्ञात फेसबुक अकाउंट संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट संचालक की पहचान के लिए तकनीकी और वैधानिक कार्रवाई कर रही है। आरोपी की पहचान होने पर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी भड़काऊ, असत्य या भ्रामक पोस्ट को बिना सत्यापन शेयर न करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में शिया धर्म गुरुओं की बैठक:हुसैनाबाद ट्रस्ट की जमीन पर पार्किंग और लजीज गली का विरोध, कमेटी गठित करने की मांग
    Next Article
    सपा विधायक के घर के बाहर युवकों का हंगामा:गाड़ी में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे, गालियां दीं; भतीजे की पिटाई का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment