Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा विधायक के घर के बाहर युवकों का हंगामा:गाड़ी में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे, गालियां दीं; भतीजे की पिटाई का आरोप

    3 hours ago

    2

    0

    अमेठी में विधायक महाराजी प्रजापति के घर के बाहर मंगलवार रात दबंगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि 24 से अधिक लोग कई गाड़ियों में सवार होकर आए और घर में मौजूद लोगों को गालियां दीं। विरोध करने पर विधायक के भतीजे की पिटाई भी की गई। यह घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी स्थित विधायक आवास पर रात करीब 8:30 बजे हुई। हमलावरों ने सपा विधायक को भी गालियां दीं। घटना को अंजाम देने के बाद सभी दबंग परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। विधायक के बेटे अनुराग प्रजापति ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में शेर बहादुर यादव, बृजेश यादव, जय सिंह प्रताप, बलराम यादव, अनुराग यादव, मनु पाल, विपिन यादव, राजेश यादव और शुभम यादव को आरोपी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और कार्यकर्ता हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विवाद कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर किए गए एक कमेंट को लेकर शुरू हुआ था। इस घटना के बाद विधायक के समर्थकों में गुस्सा है। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर जमा हो गए। विधायक के बेटे अनुराग प्रजापति ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव से भी आरोपियों को पार्टी से निष्कासित करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धर्मगुरु की फोटो का इस्तेमाल कर भड़काऊ पोस्ट की:धार्मिक और साम्प्रदायिक भावनाएं भड़काने की बातें लिखी, जांच में जुटी लखनऊ पुलिस
    Next Article
    84 कोस परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु की मौत:लू लगने की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment