Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार:नकली सोना बेचकर ठगी करते थे, जेवरात बरामद

    12 hours ago

    1

    0

    औरैया पुलिस ने टप्पेबाजी और धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से नकली सोने की मालाएं, नकदी और ठगी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भीम भाट, गुलशन शर्मा, पूनम, देवली शर्मा और राजवती के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 4 किलोग्राम वजन की पीली धातु/मोतियों की तीन मालाएं, पीली धातु के तार के बंडल, हुक, चिमटी, सुई-धागा, तीन मोबाइल फोन और 24,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह मामला तब सामने आया जब कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हिसावां निवासी जितेंद्र कुमार ने 12 जनवरी 2026 को दिबियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया था कि 5 जनवरी को कुछ लोगों ने उन्हें असली सोना बताकर नकली माला बेच दी थी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे। यह गिरोह मेलों, गल्ला मंडियों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में ग्रामीणों और महिलाओं को निशाना बनाता था। वे खुद को पुराने खजाने का मालिक बताकर लोगों को फंसाते थे और नकली मालाएं बेचते थे। विश्वास दिलाने के लिए वे असली सोने का एक छोटा टुकड़ा दिखाकर उसकी जांच कराने की बात कहते थे, जिससे पीड़ित उनके झांसे में आ जाते थे। मुखबिर की सूचना पर दिबियापुर थाना और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 27 मार्च 2026 को अजमतपुर रोड स्थित ब्रह्मदेव मंदिर के पास से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामदगी और पूछताछ के आधार पर मामले में अन्य धाराएं भी बढ़ाई हैं और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रूद्र नारायण त्रिपाठी, उपनिरीक्षक समित चौधरी, कुलदीप कुमार और अरविंद कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चाचा ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की:कानपुर में शोर मचाने पर भागा, शिकायत के बाद जांच शुरू
    Next Article
    विपक्ष में रहते हुए सीमित संसाधनों में कराया विकास:नौगावां सादात से सपा विधायक समरपाल सिंह बोले- कैलासा ओवरब्रिज का सपना अधूरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment