Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    RCB का IPL में सबसे तेज 200+ रनचेज:कोहली की एक वेन्यू में सबसे ज्यादा फिफ्टी, ईशान के 3000 रन पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

    2 hours ago

    1

    0

    डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL का सबसे तेज रनचेज करके 19वें सीजन में जीत से शुरुआत की। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हरा दिया। RCB ने 202 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर लिया। शनिवार को विराट कोहली ने नाबाद 69 रन की पारी खेली। वे एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बैटर बन गए। हैदराबाद के कप्तान ईशान ने 80 रन बनाए। उन्होंने 3000 IPL रन भी पूरे किए। RCB Vs SRH मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. RCB का IPL में सबसे तेज 200+ रनचेज RCB ने IPL इतिहास का सबसे तेज 200+ रन चेज पूरा किया। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 203 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल किया। दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स (RR) हैं। RR ने 2025 में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 212/2 का लक्ष्य 15.5 ओवर में हासिल किया था। 2. कोहली की एक वेन्यू में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी विराट कोहली ने एक ही वेन्यू पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन्होंने 28 बार पचास रन बनाए हैं। उनके बाद इंग्लैंड के जेम्स विंस का नंबर आता है। विंस के नाम द रोज बाउल, साउथैम्प्टन में 27 हाफ सेंचुरी है। कोहली IPL में रन चेज करते हुए 4000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। इसके अलावा वे टी-20 क्रिकेट में 13,572 रन के साथ पाकिस्तान के शोएब मालिक को पीछे छोड़ते हुए छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। 3. SRH ने RCB के खिलाफ 7वीं बार 200+ रन बनाए सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 7वीं बार 200 से ज्यादा रन बनाए। उनसे आगे मुंबई इंडियंस है। टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। 4. ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू में 80 रन बनाए ईशान किशन ने कप्तान के तौर पर अपने पहले ही मैच में 80 रन बनाए। इस पारी के साथ वह IPL में कप्तानी डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर्स की लिस्ट शामिल हो गए। ईशान तीसरे ऐसे बल्लेबाज बने, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी करते हुए डेब्यू मैच में 50 से ज्यादा रन बनाए। उनसे पहले मनीष पांडे और डेविड वॉर्नर ऐसा कर चुके हैं। 5. ईशान के 2180 बॉल पर 3000 IPL रन पूरे ईशान किशन ने सिर्फ 2180 गेंदों में 3000 IPL रन पूरे किए। वे सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले प्लेयर्स में छठे स्थान पर पहुंच गए। टॉप पर ऋषभ पंत हैं, जिन्होंने 2028 बॉल पर यह कारनामा किया था। अब मोमेंट्स… 1. भगदड़ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी IPL का 19वां सीजन शुरू होने से पहले प्लेयर्स, सपोर्ट स्टाफ और दर्शकों ने 2 मिनट का मौन रखा। 4 जून को बेंगलुरु के विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में 11 लोगों ने जान गंवा दी थी। मैच से पहले उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। 2. अभिषेक ने छक्का लगाया, RCB ने रिव्यू गंवाया पहले ओवर की चौथी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने डीप बैकवर्ड पॉइंट की ओर छक्का लगा दिया। यह सीजन का पहला सिक्स रहा। पहले ओवर में 7 रन बने। तीसरी गेंद पर RCB ने रिव्यू गंवाया था। जैकब डफी ने आउट स्विंगर फेंकी। गेंद अभिषेक शर्मा के बैट के करीब से विकेटकीपर जितेश शर्मा के पास गई। RCB ने अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। टीम ने रिव्यू लिया, लेकिन फैसला नहीं पलटा। 3. ईशान की चौके से फिफ्टी 12वें ओवर में कप्तान ईशान किशन ने फिफ्टी लगा दी। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सामने की दिशा में चौका लगाया और 27 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। अगली ही गेंद पर उन्होंने कवर्स की दिशा में बाउंड्री लगाई और टीम की सेंचुरी पूरी करा दी। 4. सॉल्ट के डाइविंग कैच से ईशान आउट 16वें ओवर में हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन 80 रन बनाकर आउट हुए। ओवर की आखिरी गेंद अभिनंदन सिंह ने फुल टॉस फेंकी। ईशान ने कवर्स की दिशा में शॉट खेला, लेकिन वहां फिल सॉल्ट मौजूद थे। वे दौड़ते हुए गेंद के पास पहुंचे और एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ लिया। 5. विराट कोहली ने कैच ड्रॉप किया 18वें ओवर में विराट कोहली ने कैच ड्रॉप कर दिया। ओवर की तीसरी गेंद भुवनेश्वर कुमार ने गुड लेंथ पर फेंकी। अनिकेत वर्मा ने शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। कोहली लॉन्ग ऑन से दौड़ते हुए आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। अनिकेत को 26 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला। 6. अनिकेत का 100 मीटर लंबा सिक्स 19वें ओवर में अनिकेत वर्मा ने 100 मीटर लंबा सिक्स लगा दिया। रोमारियो शेफर्ड की गेंद ऑफ स्टंप पर फुल लेंथ में थी। अनिकेत ने बल्ला घुमाया और गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से सीधे स्टैंड्स में पहुंचा दिया। 7. अनिकेत का नो लुक सिक्स 18.4 ओवर में अनिकेत वर्मा ने नो-लुक सिक्स लगा दिया। रोमारियो शेफर्ड ने यॉर्कर डालने की कोशिश की, लेकिन गेंद फुल टॉस जैसी स्लॉट में आ गई। अनिकेत ने नीचे देखकर शॉट खेला और गेंद को सीधे मैदान के पार छक्के के लिए भेज दिया। 8. पडिक्कल की चौके से फिफ्टी, कोहली का कैच छूटा देवदत्त पडिक्कल ने चौका लगाकर हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने हर्षल पटेल के खिलाफ सामने की दिशा में चौका लगाया और 21 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। 8वें ओवर में ही हेनरिक क्लासन ने लॉन्ग ऑन पोजिशन पर विराट कोहली का कैच भी छोड़ा। अगले ओवर में RCB ने 100 रन भी बना लिए। 9. कोहली-ईशान का मजाकिया अंदाज मैच के दौरान एक दिलचस्प और मजाकिया पल देखने को मिला। ईशान किशन ने विराट कोहली को रन आउट करने की कोशिश में गेंद को अपने पैर के पास से स्टंप्स की ओर फेंका। इसके बाद कोहली ईशान के पास आए और मुस्कुराते हुए उनके चेहरे को पकड़कर मजाकिया अंदाज में कुछ कहा। 10. मंधाना -अनुष्का मैच देखने पहुंचीं इंडियन विमेंस टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मुकाबला देखने पहुंचीं। उनके साथ विमेंस क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्ज भी नजर आईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली पुलिस में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20% कांस्टेबल पद रिजर्व; कोई फिजिकल टेस्ट देना भी जरूरी नहीं
    Next Article
    इजरायल के खिलाफ हूतियों का दूसरा सैन्य अभियान, ड्रोन और मिसाइल दागते हुए दी सख्त चेतावनी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment