Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीट छात्रा नरोरा में गंगा में डूबी:हाथरस की आरती का दो दिन बाद भी पता नहीं

    2 hours ago

    2

    0

    हाथरस के सादाबाद क्षेत्र की एक नीट छात्रा गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव में डूब गई। घटना के दो दिन बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे परिवार में कोहराम मच है।सादाबाद के मढनई गांव की निवासी 20 वर्षीय आरती, दिगंबर सिंह की पुत्री है। वह नीट की तैयारी कर रही थी। वर्तमान में आरती का परिवार सादाबाद क्षेत्र के चमरपुरा में रहता है। आरती अपने जन्मदिन पर दो दिन पहले परिवार के साथ बुलंदशहर के नरौरा स्थित कलकत्ती घाट पर गंगा स्नान के लिए गई थी। स्नान करते समय उसने गंगा में डुबकी लगाई, लेकिन पानी के तेज बहाव में संतुलन खो बैठी और गहरे पानी में बह गई। वह देखते ही देखते लापता हो गई। सर्च ऑपरेशन रहा बेनतीजा... घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा की तलाश शुरू की। हालांकि, दो दिन की खोजबीन के बाद भी आरती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार के अधिकांश सदस्य अब वापस लौट आए हैं, लेकिन आरती के न मिलने से उनमें गहरी निराशा है और परिवार के लोगों में कोहराम मचा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में दलित बालिका से दुष्कर्म का प्रयास:दोषी को 6 साल की कैद, 16 हजार जुर्माना
    Next Article
    नाबालिग का अपहरण, 2 घंटे में दबोचे गए आरोपी:सुल्तानपुर में परिवार के बयानों पर जांच जारी, किशोरी अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment