Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी ने संभाली कमान, चलाया चेकिंग अभियान:बाजारों में सुरक्षा जांची, पुलिस को दिए सतर्कता के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर देहात, 29 मार्च 2026। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने रविवार को थाना अकबरपुर क्षेत्र में पैदल गश्त कर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। एसपी पाण्डेय ने अकबरपुर क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों और प्रमुख बाजारों का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस बल को सतर्कता से ड्यूटी करने और अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए। अभियान के तहत पुलिस टीम ने सघन वाहन चेकिंग की। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। इसके अतिरिक्त, होटल, ढाबा और रेंटल हाउसों की भी चेकिंग कर उनके संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गश्त के दौरान एसपी ने आम नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने नागरिकों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। एसपी ने कहा कि जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। एसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को नियमित पैदल गश्त करने और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर हरमीत कौर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज से शुरू होगी PCS मुख्य परीक्षा:लखनऊ-प्रयागराज के 27 केंद्रों पर 11,403 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
    Next Article
    लखनऊ में तापमान में बढ़त जारी:रात का पारा सामान्य से ज्यादा हो रहा, बारिश के बाद मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment