Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मन की बात का 132वां एपिसोड आज:मिडिल-ईस्ट संघर्ष पर बोल सकते हैं; पिछली बार ग्लोबल AI इम्पेक्ट समिट का जिक्र किया था

    2 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का आज 132वां एपिसोड प्रसारित होगा। साल 2026 का पीएम का ये तीसरा एपिसोड भी है। पीएम आज मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष और तेल-गैस के मुद्दे पर बात कर सकते हैं। इसके साथ ही आगामी अंबेडकर जयंती और बैसाखी पर भी चर्चा की संभावना हैं। पीएम में अप्रैल में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में वोटिंग की अपील भी कर सकते हैं। मन की बात का आखिरी एपिसोड 22 फरवरी को प्रसारित हुआ था, जिसमें पीएम ने AI समिट, ऑर्गन डोनेशन और साइबर क्राइम पर बात की थी। उन्होंने नया स्टार्टअप शुरू करने वाले और स्टार्टअप से जुड़े युवाओं को सैल्यूट किया। 'मन की बात' के पिछले 5 एपिसोड... 131वां एपिसोड: पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में ग्लोबल AI इम्पेक्ट समिट के दौरान, कई देश के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स, इनोवेटर, टेक कंपनी के दिग्गज जुटे। AI की मदद से प्राचीन ग्रंथों को, पांडुलिपि को संरक्षित कर रहे हैं। AI समिट में भारत की ताकत दुनिया के सामने आई। युवाओं में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 130वां एपिसोड: आज भारतीय संस्कृति और त्योहारों की पहचान पूरी दुनिया में बन रही है। विदेशों में भी भारत के त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। विदेशों में रहने वाले भारतीय अपनी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 129वां एपिसोड: पीएम ने कहा- ICMR ने हाल ही में रिपोर्ट में बताया कि निमोनिया और UTI जैसी बीमारियों में दवाई कमजोर साबित हो रही हैं। इसकी वजह बिना सोचे दवा का सेवन हैं। आज कल लोग एंटी बायोटिक दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग सोचते हैं कि एक गोली ले लो बीमारी दूर हो जाएगी। मैं अपील करता हूं कि अपने मन से दवाओं का सेवन करने से बचें। पूरी खबर पढ़ें… 128वां एपिसोड: पीएम ने कहा- भारतीय खेलों के लिए यह महीना (नवंबर 2025) शानदार रहा। शुरुआत महिला टीम की ICC महिला वर्ल्ड कप जीत से हुई। भारत को कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी का भी ऐलान हुआ। टोक्यो में हुए डेफ ओलिंपिक्स में भारत ने रिकॉर्ड 20 मेडल जीते। महिला कबड्डी टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा, बॉक्सिंग कप में भी 20 मेडल पाए। पूरी खबर पढ़ें… 127वां एपिसोड: पीएम ने कहा- प्रधानमंत्री के रेडियो शो मन की बात के 127वां एपिसोड में पीएम ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और लोगों से इस उत्सव में शामिल होने की अपील की। पीएम मोदी ने मन की बात में GST बचत उत्सव, सरदार पटेल की 150वीं जयंती, रन फॉर यूनिटी जैसे विषयों पर बात की थी। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमाचल समेत 7 राज्यों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट:MP के 40 जिलों में 3 दिन बारिश की चेतावनी; UP के 3 जिलों में ओले गिरे
    Next Article
    मिडिल ईस्ट में जंग तेज! 3500 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक तैनात, ऑपरेशन जोन पहुंचा USS Tripoli

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment