Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिव्यांग मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:जालौन में परिवार का भरण-पोषण करता था, घर के अंदर लटका मिला शव

    22 hours ago

    2

    0

    जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर में 47 वर्षीय दिव्यांग मजदूर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं परिवार में कोहराम की स्थिति बनी हुई है। मृतक की पहचान देवकरण के रूप में हुई है, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के बावजूद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार, देवकरण का शव उसके घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ मिला। जब परिजनों ने यह दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पारिवारिक समस्याएं भी जांच के दायरे में पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल कोई स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके। आर्थिक तंगी या पारिवारिक समस्याएं भी जांच के दायरे में रखी गई हैं। इस दर्दनाक घटना से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग देवकरण को एक मेहनती और शांत स्वभाव का व्यक्ति बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीमारी से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर दी जान:बदायूं के उदैया नगला में फंदे से लटका मिला शव
    Next Article
    वाटर लाइन लीकेज से पूरे दिन जाम, रेंगती रहीं गाड़ियां:कानपुर साउथ सिटी के कई मोहल्लों में भीषण गर्मी, पीने के पानी की दिक्कत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment