Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया मेडिकल कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम:सांस्कृतिक कार्यक्रम और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज परिसर में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. रजनी ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम में बैच 2025 की छात्राओं ज्योति सिंह और आंशिक सिंह ने गीत प्रस्तुत किए। मनीष सिंह ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता रही, जिसमें 2022 और 2023 बैच के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता "Feminism: Equality or Extremism" विषय पर आयोजित की गई थी। इसमें अविशी यादव, आंचल शुक्ला, मृगांक सिंह और गगन तवर ने अपने विचार प्रस्तुत किए। अविशी यादव को विजेता घोषित किया गया और प्रधानाचार्य ने उन्हें 'सर्वश्रेष्ठ वक्ता' का पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल नयन चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बाबा साहब के विचारों को अपनाने और शिक्षा के महत्व को समझने पर जोर दिया। चतुर्वेदी ने बताया कि वे लंबे समय से अभिनय क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और अब समाजसेवा के माध्यम से योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर चिकित्सकों और संकाय सदस्यों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने विषम परिस्थितियों में भी समाज से भेदभाव मिटाने का कार्य किया और शिक्षा को सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम बताया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न बैच के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.के. मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष और चिकित्सक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ने मनाई बाबा साहब आंबेडकर की 135वीं जयंती:122 प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया, दीपोत्सव का भी आयोजन
    Next Article
    कांग्रेस ने अंबेडकर जयंती पर सामाजिक न्याय का दिया संदेश:गोपाल कुलश्रेष्ठ बोले- बाबा साहब के संविधान में दिलाया जीने का अधिकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment