Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में युवक की करंट लगने से मौत:कीर्तन टेंट हटाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया

    4 hours ago

    2

    0

    देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र के करमाजीतपुर गांव के पश्चिमी टोले में शुक्रवार देर रात एक भयावह हादसा हुआ। नवरात्रि के अवसर पर एक घर में कीर्तन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद टेंट हटाते समय लोहे के पाइप के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकराने के कारण 18 वर्षीय मन्नीलाल, पुत्र सिकंदर करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण मन्नीलाल को तुरंत इलाज के लिए गोरखपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मन्नीलाल अपने दो भाइयों में सबसे छोटे थे और उनकी एक बहन कंचन भी है। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार में गहरा शोक है। मां इसरावती और अन्य परिजन रो-रोकर बुरे हाल में हैं। ग्रामीणों की चेतावनी अनसुनी स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पहले से ही खतरे का कारण बनी हुई थी। उन्होंने कई बार इसकी ऊंचाई बढ़ाने या सुरक्षा के उपाय करने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीण प्रशासन से हाईटेंशन लाइनों को सुरक्षित करने और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में 32 डिग्री पहुंचा तापमान, अभी और बढ़ेगा:सड़कों पर सुबह से ही होने लगा सन्नाटा, कल और परसों हो सकती है बारिश
    Next Article
    मथुरा में तेज धूप, गर्मी का अलर्ट:तापमान 35 डिग्री के पार पारा, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment