Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में दवा का नाम पूछने पर विवाद:डॉक्टर पर अभद्रता और मारपीट का आरोप, वीडियो आया सामने

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया शहर की न्यू कॉलोनी स्थित एक निजी क्लिनिक में दवा का नाम पूछने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मरीज ने प्रिस्क्रिप्शन में लिखी दवाओं के नाम स्पष्ट करने का अनुरोध किया, जिस पर उसे जानकारी देने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद मरीज के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो शुक्रवार का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति तिवारी के क्लिनिक पर हुई। मरीज ने अपनी पर्ची में लिखी दवाओं के नाम जानने का प्रयास किया। मरीज का आरोप है कि प्रिस्क्रिप्शन की लिखावट इतनी अस्पष्ट थी कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना केंद्र के फार्मासिस्ट भी दवाओं को नहीं समझ पाए। मरीज का आरोप है कि डॉक्टर और क्लिनिक के फार्मासिस्ट ने दवा का नाम बताने से इनकार कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया। इसके बाद डॉक्टर के पति डॉ. आकाश पांडे ने कथित तौर पर मरीज को धक्का देकर क्लिनिक से बाहर निकाल दिया। मरीज ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ लोगों को बुलाकर उनके साथ गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की गई। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकती है पीड़ित मरीज ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि मरीजों को यह नहीं बताया जाएगा कि उन्हें कौन सी दवा दी जा रही है, तो सस्ती और सुलभ दवाएं उपलब्ध कराने वाली सरकारी योजनाएं कैसे सफल होंगी। उन्होंने आशंका जताई कि क्या मरीजों को निजी क्लिनिक से ही दवा खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और मरीजों के अधिकारों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल, संबंधित डॉक्टर या क्लिनिक की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। यदि इस संबंध में शिकायत दर्ज की जाती है, तो पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में उपज का प्रादेशिक अधिवेशन:पत्रकारों से जुड़े मुद्दे पर हुई चर्चा, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हुए शामिल
    Next Article
    अंबेडकर जयंती प्रशासन पर अनुमति न देने का आरोप:आजाद समाज पार्टी ने एटा में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment