Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में ट्रांसफार्मर हटाने पर विवाद, VIDEO:JE ने की गाली-गलौज, उपभोक्ता से की मारपीट, डीएम से शिकायत

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर हटाने का विरोध करने पर एक उपभोक्ता की पिटाई का मामला सामने आया है। वीडियो में अवर अभियंता (JE) महिपाल सिंह उपभोक्ता को अपशब्द कहते और मारपीट करते दिख रहे हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना बुधवार की बताई जा रही है। यह मामला बैतालपुर उपकेंद्र के नेरुई अमवा फीडर से जुड़े बेलवा बाजार के सेमरहिया टोला का है। यहां के निवासी विपिन कुमार ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह पिछले सात महीनों से बिजली कनेक्शन की समस्या को लेकर संबंधित उपखंड अधिकारी (SDO) कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया था। पीड़ित के अनुसार, कुछ लोगों ने पहले बिजली के तार के लिए लगाए गए बांस-बल्ली को उखाड़ दिया था, जिससे तार टूट गए और उनके घर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। घर में बिजली आपूर्ति के लिए लगभग पांच वर्ष पहले करीब 500 मीटर दूर 10 केवीए का एक ट्रांसफार्मर निजी खर्च पर लगभग आठ हजार रुपये देकर लगवाया गया था। आरोप है कि बुधवार शाम करीब चार बजे अवर अभियंता महिपाल सिंह विद्युतकर्मियों के साथ गांव पहुंचे और बिना किसी पूर्व सूचना के ट्रांसफार्मर हटवाने लगे। जब विपिन कुमार के परिवार ने इसका विरोध किया, तो अवर अभियंता ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विपिन कुमार के भाई को थप्पड़ मार दिया। घटना के दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। विपिन कुमार ने वीडियो साक्ष्य के साथ जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में गौरीबाजार के अधिशासी अभियंता नरेंद्र प्रकाश ने बताया कि उपभोक्ता का कनेक्शन जोड़ने का आदेश पहले ही दिया गया था। उन्होंने कहा कि आदेश के बावजूद कनेक्शन क्यों नहीं जोड़ा गया, इसकी जानकारी ली जाएगी। अधिशासी अभियंता ने यह भी कहा कि बुधवार को किस आदेश के तहत ट्रांसफार्मर हटाया गया, इसकी भी जांच कराई जाएगी। यदि बिना किसी आदेश के ट्रांसफार्मर हटाया गया है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा सांसद नदवी ने किशनगंज घटना को लक्षित हत्या बताया:रामपुर में बोले- SIT जांच हो, यूपी पुलिस, रेलवे और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:भाजपा नेता बोला- सास मेरे पीछे पड़ी, यूपी पुलिस देखना.. मैं जान दे रहा; खिलाड़ी को DCM ने कुचला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment