Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में सरयू नदी में पलटा कंबाइन:गेहूं कटाई से लौटते समय हादसा, ड्राइवर बाल-बाल बचा

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के महाल मंझरिया क्षेत्र स्थित ग्राम सभा नदौली में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। सरयू नदी पार करते समय गेहूं कटाई से लौट रहा एक कंबाइन अनियंत्रित होकर पलट गया। किसानों की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा नुकसान होने से बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंबाइन चालक देवार क्षेत्र से कटाई के बाद मशीन को नदी के रास्ते पार करा रहा था। इसी दौरान दलदली जमीन और नदी के तेज बहाव के कारण कंबाइन का संतुलन बिगड़ गया और वह एक तरफ झुककर पलट गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए रस्सियों और ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत कर पलटे हुए कंबाइन को सीधा किया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक भी सुरक्षित बच गया। स्थानीय किसान मनोज सिंह ने बताया कि देवार इलाके में हर साल गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन मशीनें नदी पार करती हैं। वापसी के दौरान दलदली जमीन और तेज बहाव के कारण इस तरह के हादसे अक्सर होते रहते हैं। ग्रामीण राहुल यादव ने प्रशासन से मांग की है कि सरयू नदी पर एक अस्थायी पुल या सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था की जाए। इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा और किसानों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल पुलिस ने बढ़नी-कृष्णानगर बॉर्डर पर 14 किलो चरस पकड़ा:सिद्धार्थनगर के रास्ते देशभर में होनी थी सप्लाई
    Next Article
    इटावा में अवैध खनन, ओवरलोड पर प्रशासन ने कार्रवाई की:208 वाहनों के चालान, 38 ट्रक-डंपर सीज; 47 लाख का वसूला जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment