Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में अवैध खनन, ओवरलोड पर प्रशासन ने कार्रवाई की:208 वाहनों के चालान, 38 ट्रक-डंपर सीज; 47 लाख का वसूला जुर्माना

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए सघन चेकिंग अभियान से हड़कंप मच गया। अवैध खनन, ओवरलोडिंग, बिना वैध प्रपत्र और दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 208 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 38 ट्रक-डंपर सीज किए गए। इस दौरान करीब 47 लाख 47 हजार रुपये का शमन शुल्क भी वसूला गया। यह अभियान जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाया गया। पुलिस, राजस्व और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना था। इन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई… बकेवर: 20 डंपर-ट्रक सीज, लगभग 34 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। चौबिया: 111 वाहनों का चालान, 4 डंपर सीज, 5.44 लाख रुपये वसूले गए। सैफई: 3 वाहनों का चालान, 3 वाहन सीज, 77,500 रुपये का शमन शुल्क। ऊसराहार: 2 डंपर सीज, 2.08 लाख रुपये वसूले गए। बढ़पुरा: 24 वाहनों का चालान, 5 ट्रक-डंपर सीज, 3.67 लाख रुपये वसूले गए। इकदिल (फूफई क्षेत्र): 4 ओवरलोड डंपर सीज, 48 वाहनों का चालान, करीब 1.5 लाख रुपये वसूले गए। इकदिल क्षेत्र में विशेष अभियान के दौरान पुलिस की सख्ती से वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा और कई चालक रास्ता बदलते नजर आए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना कागजों के वाहन संचालन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में सरयू नदी में पलटा कंबाइन:गेहूं कटाई से लौटते समय हादसा, ड्राइवर बाल-बाल बचा
    Next Article
    मेरठ में स्कूलों की मनमानी पर छात्र नेता का हंगामा:BSA कार्यालय पर जाकर किया प्रदर्शन बोले- RTE में गडबड़ , टाइमिंग का भी नहीं हो रहा पालन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment