Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में किशोर पोखरे में डूबा:साथियों की सूझबूझ से बची जान, हालत गंभीर

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के भाटपाररानी कस्बे में रानी पोखरा में स्नान के दौरान एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। उसके साथियों की सूझबूझ से उसे समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे गोरखपुर रेफर किया गया है। यह घटना शनिवार सुबह हुई। जानकारी के अनुसार, भाटपाररानी थाना क्षेत्र के टीकमपार गांव निवासी जितेंद्र का 9 वर्षीय पुत्र आर्यन उर्फ सत्यम कस्बे के एक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र है। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ घर से निकला था। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे कस्बा स्थित रानी पोखरा पहुंचे। उस समय वहां हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा निकाली जा रही थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान आर्यन अपने साथियों अंकित और विक्रांत के बेटे के साथ पोखरे में नहाने लगा। नहाते समय आर्यन अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबकर अचेत हो गया। यह देखकर उसके साथियों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे बाहर खींच लिया और मदद के लिए शोर मचाया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग और कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। किशोर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में भी उसकी स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। इस घटना के बाद आर्यन के परिजनों में चिंता का माहौल है, और क्षेत्र में इसे लेकर चर्चा बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लॉलीपॉप के लिए 7 साल के भाई को मार डाला:बस्ती में गला घोटने के बाद फंदे से लटकाकर बता दिया सुसाइड, 6 दिन खुद खुद कबूला
    Next Article
    हमीरपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन:बिजली कटौती से परेशान होकर तहसील दिवस में पहुंचीं थीं महिलाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment