Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन:बिजली कटौती से परेशान होकर तहसील दिवस में पहुंचीं थीं महिलाएं

    2 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर मुख्यालय के लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित कांशीराम कॉलोनी में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं और प्रदर्शन करते हुए तहसील दिवस पहुंच गईं। महिलाओं ने अधिकारियों के सामने स्मार्ट मीटर लाकर विरोध जताया और कई मीटर पटक दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारी महिलाएं सीधे तहसील दिवस सभागार में पहुंचीं और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग करने लगीं। अचानक बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने और हंगामे के चलते वहां मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रदर्शन में शामिल रजनी देवी ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद स्थिति और खराब हो गई है। उनका कहना है कि रिचार्ज कराने के बावजूद एक दिन बिजली आती है और दूसरे दिन कट जाती है। गर्मी के मौसम में इससे बच्चों और परिवार को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ‘जबरन लगाए गए मीटर, समझ नहीं आता कब खत्म हो जाती बिजली’ एक अन्य महिला सुनीता ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में लोगों की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को यह भी समझ नहीं आता कि बिजली कब खत्म हो जाती है और अचानक सप्लाई बंद हो जाती है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। बिजली विभाग का पक्ष—पुराने बकाये से कट रहा बैलेंस मामले में विद्युत विभाग के एसडीओ ने बताया कि कॉलोनी के अधिकांश कनेक्शन वर्ष 2007-08 के हैं और कई उपभोक्ताओं पर भारी बकाया है। विभाग के अनुसार कई घरों पर तीन से चार लाख रुपये तक का पुराना बिजली बिल बाकी है। जब उपभोक्ता स्मार्ट मीटर में रिचार्ज करते हैं तो करीब 25% राशि पुराने बकाये में समायोजित हो जाती है, जिससे बैलेंस जल्दी खत्म हो जाता है और बिजली कट जाती है। उन्होंने कहा कि बकाया जमा करने पर ही समस्या का स्थायी समाधान संभव है। एसडीएम ने जांच के दिए निर्देश तहसील दिवस में मौजूद एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग को कॉलोनी में जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता का बकाया और भुगतान की स्थिति की जांच कर समस्या का समाधान किया जाएगा, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रह सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में किशोर पोखरे में डूबा:साथियों की सूझबूझ से बची जान, हालत गंभीर
    Next Article
    युजवेंद्र चहल ने एक्ट्रेस तानिया चटर्जी पर किया मानहानि का केस, तलाक के पहले मैसेज करने का किया दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment