Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में गैस किल्लत, उपभोक्ताओं ने सड़क जाम की:पुलिस ने सिलेंडर हटाए, प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताया

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया के भलुअनी क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं ने बुधवार को सड़क जाम कर दी। नाराज लोगों ने सोनूघाट-बरहज मार्ग पर सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया, जिससे आवागमन बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप था कि उन्हें पिछले डेढ़ माह से गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। उनका कहना था कि लोग सुबह से ही गैस गोदाम पर लाइन लगाते हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। इस समस्या से तंग आकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाया। एक प्रदर्शनकारी अशोक कुमार ने बताया कि वह पिछले चार दिनों से लगातार गैस गोदाम के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि आम उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध नहीं हो रही है, जबकि वही सिलेंडर खुलेआम दो से ढाई हजार रुपये में कालाबाजारी में बेचे जा रहे हैं। लोगों ने सवाल उठाया कि जब गैस की किल्लत है तो कालाबाजारी में सिलेंडर कैसे उपलब्ध हो रहे हैं। जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि थानेदार ने सड़क पर रखे सिलेंडरों को लात मारकर हटाया और प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस रवैये से उपभोक्ताओं में और नाराजगी बढ़ गई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह जाम समाप्त कराया गया और यातायात बहाल हुआ। इसके बावजूद, गैस आपूर्ति को लेकर लोगों में असंतोष बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घोसी नगर पंचायत में सभासदों का प्रदर्शन:चेयरमैन और ईओ पर भ्रष्टाचार और तानाशाही के आरोप, 13 महीने से बैठक नहीं
    Next Article
    AI से फर्जी ऑडियो बनाकर बदनाम करने का आरोप:भीम आर्मी ने एसएसपी से की जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment