Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में चलती कार में बनी आग का गोला, VIDEO:चालक ने कूदकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात विक्रमपुर बॉसपार मेन रोड पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, देवरिया शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी व्यक्ति अपनी मारुति सुजुकी जिम्नी (नंबर UP52 BY 1001) कार से गोरखपुर से लौट रहे थे। विक्रमपुर बॉसपार मार्ग पर पहुंचते ही उनकी कार में आग लग गई। चालक ने तुरंत वाहन रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी उसकी चपेट में आ गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। घटना स्थल के आसपास गेहूं की तैयार फसल खड़ी होने के कारण आग फैलने का खतरा भी बढ़ गया था, जिससे ग्रामीणों में चिंता फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंची और लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक का नाम लेकर ठगी:पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप, पीड़िता ने मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग
    Next Article
    गाजियाबाद में नितिन हत्याकांड में 2 और आरोपी गिरफ्तार:BJP विधायक नंद किशोर बोले- सलीम वास्तिक की तरह मर्डर किया, एनकाउंटर हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment