Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में भाजपा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न:बूथ सत्यापन और प्रशिक्षण पर जोर देने के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के औरा चौरी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बुधवार को पार्टी की संगठनात्मक मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की। जिला प्रभारी और उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष संतराज यादव मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। संतराज यादव ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बताया कि प्रत्येक माह की 1 से 7 तारीख तक जिला स्तर पर बैठकें होंगी। इसके बाद 7 से 15 तारीख तक मंडल स्तर पर और 15 से 21 तारीख तक शक्तिकेंद्र स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि हर महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम के साथ सभी बूथों पर बैठकें होंगी। पार्टी के 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' और 'आक्रोश पदयात्रा' कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इन अभियानों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शेष मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बैठक में उठाए गए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से काम करना जरूरी है। उन्होंने बूथ सत्यापन कार्य के लिए नियुक्त प्रभारियों को समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए। सिंह ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में से तीन में पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, अजय शाही, संजय सिंह एडवोकेट, गंगा सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री प्रमोद शाही, रविंद्र कौशल, जिला मंत्री अरविंद पांडे, अभिषेक जायसवाल, महेश मणि, निर्मला गौतम, रमाशंकर निषाद, अभिषेक राय अंकुर, पवन कुमार मिश्रा, प्रभाकर तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, गिरिजेश सिंह, यशवंत शाही सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड होंगे:आमजन की समस्याओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, अफसर बदलेंगे सभी मीटर
    Next Article
    जौनपुर में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल:तमंचा-कारतूस बरामद, साथी फरार; आरोपी का आपराधिक इतिहास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment