Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में अचानक बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा:तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत

    3 hours ago

    2

    0

    देवरिया जिले में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह करीब 11 बजे तेज हवा के साथ आसमान में काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके तुरंत बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। जिले के सलेमपुर, भाटपाररानी और लार सहित कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश दर्ज की गई। अचानक आई बारिश और तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। शहर क्षेत्र में बारिश के बाद कई मोहल्लों और गलियों में जलजमाव की स्थिति बन गई। नालियों की समय पर सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर भर गया, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह बाइक और साइकिल सवार फिसलते भी देखे गए। स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और दुकानदारों को भी इस अचानक बारिश से परेशानी हुई। बाजारों में लोग दुकानों और छज्जों के नीचे खड़े होकर बारिश से बचाव करते नजर आए। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि हर बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं किया जाता। नालियों की नियमित सफाई न होने से हल्की बारिश में भी जलभराव हो जाता है। किसानों के लिए यह बारिश राहत और चिंता दोनों लेकर आई है। जहां एक ओर गर्मी से फसलों को राहत मिली, वहीं तेज हवा और पानी से कुछ खेतों में नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में नीट यूजी परीक्षा:12 केंद्रों पर 5624 परीक्षार्थी दे रहे एग्जाम
    Next Article
    मोबाइल से खुलेगी, चार मासूमों के कत्ल की गुत्थी:अम्बेडकरनगर csx लॉक तोड़कर मोबाइल की जांच में जुटी पुलिस, काल डिटेल भी खंगाला जा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment