Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में 9 गोवंशीय पशु बरामद:बनकटा पुलिस ने पिकअप से दो तस्करों को गिरफ्तार किया

    15 hours ago

    2

    0

    देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एक पिकअप वाहन से 9 गोवंशीय पशु बरामद किए गए और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बनकटा पुलिस को धरहनिया गांव स्थित एक मुर्गी फार्म के पास पशु तस्करों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। इसी दौरान पिकअप वाहन संख्या UP 52BT 3660 को रोका गया, जिसमें 9 गोवंशीय पशु लदे हुए थे और उन्हें बिहार ले जाया जा रहा था। जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने वाहन और पशुओं को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान परान छपरा, नदावर घाट, थाना सलेमपुर निवासी हीरा यादव पुत्र निर्मल यादव और वार्ड नंबर-1 भगड़ा भवानी, मझौलीराज, थाना सलेमपुर निवासी दिलीप तुरहा पुत्र स्वामीनाथ तुरहा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। हीरा यादव पर पहले भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दिलीप तुरहा पर मारपीट, दुष्कर्म, गोवध अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बरामद किए गए पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से पशु तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेट्रोल पंप के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग:सहारनपुर में 3 सेकेंड में जलकर खाक, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
    Next Article
    मेरठ में अवैध VOIP नेटवर्क का भंडाफोड़:पाकिस्तानी कनेक्शन की जांच जारी, 6 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment