Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया कांग्रेस कार्यालय में अंबेडकर जयंती मनाई:कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया

    5 hours ago

    1

    0

    देवरिया। शहर के टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का "शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो" का संदेश आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज के वंचित वर्गों को जागरूक करने का आह्वान किया। उपस्थित कांग्रेस जनों ने इस दौरान समाज के कमजोर और शोषित तबकों के उत्थान के लिए काम करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।इस अवसर पर अरविन्द शाही, अब्दुल जब्बार, रामशीष साहनी, जुलेखा खातून, भरत मणि त्रिपाठी, वरुण राय, संजीव कुमार मिश्रा, मिर्जा खुर्शीद अहमद, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, शिव शंकर सिंह, विजय शंकर मिश्रा, सुभाष राय, सुहेल अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन बाबा साहब के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती मनाई गई:शहर में निकली भव्य बाइक रैली, 'जय भीम' के नारों से गूंजा
    Next Article
    लखनऊ में डॉ. अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई:यूपी संगीत नाटक अकादमी में सादगी और सम्मान से आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment