Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया के युवक पर बिहार में चाकू से हमला:रिश्तेदारी में गए थे, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

    15 hours ago

    2

    0

    देवरिया के एक युवक पर बिहार में चाकू से हमला किया गया है। रिश्तेदारी में गए युवक को गंभीर हालत में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चाकू लगने से उसके पेट में गंभीर चोट आई है। यह घटना बघौचघाट थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी 18 वर्षीय पवन यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव के साथ हुई। परिजनों ने बताया कि पवन बिहार के गोपालगंज जनपद के विजयीपुर थाना क्षेत्र के कौलाचक स्थित अपनी रिश्तेदारी में गया था। जानकारी के अनुसार, वहां किसी बात को लेकर पवन का तीन युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तीनों युवकों ने पवन पर हमला कर दिया और चाकू से उसके पेट पर वार किया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल पवन को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि तीन लोगों ने पवन पर जानलेवा हमला किया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में रक्तदान शिविर लगा:वात्सल्य इंटरनेशनल स्कूल में हुआ आयोजित, 11 यूनिट रक्त संग्रह किया गया
    Next Article
    नगर सीट पर भाजपा की पहली पसंद राघव लखनपाल शर्मा:कांग्रेस से पसंदीदा उम्मीदवार चंद्रजीत सिंह, सपा से इसरार चौधरी; विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment