Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया के नूरीगंज बाजार में स्कूली बस से टक्कर:बाइक सवार दो युवकों का इलाज के दौरान गई जान

    1 hour ago

    2

    0

    देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र स्थित नूरीगंज बाजार में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। उनकी बाइक एक स्कूली बस से टकरा गई थी, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अभिषेक यादव (20) पुत्र नथुनी यादव और रफूल्लाह अंसारी पुत्र रज्जुलाह के रूप में हुई है। दोनों भटनी थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव के निवासी थे। बताया गया कि वे किसी काम से भटनी बाजार आए थे। नूरीगंज बाजार में उनकी बाइक सामने से आ रही एक स्कूली बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजनों में गहरा शोक छा गया। बरडीहा गांव में गम का माहौल है। अभिषेक इंटर की परीक्षा पिछले पिछले साल पास किया था, वही रफुउल्ला मुर्गा का कारोबार करता थाँ
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में प्रधान सहायक ने नींद की गोलियां खाईं:DIOS पर प्रताड़ना का आरोप, कार्यालय सील; सुसाइड नोट मिला, पत्नी बीजेपी में हैं
    Next Article
    लखनऊ के कालीबाड़ी मंदिर में मंत्री ने की पूजा:सरकार के 9 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment