Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेटेलाइट पर 15 फिट गहरे खुले नाले में गिरा युवक:16 घंटे से रेस्क्यू जारी, नोएडा के बाद बरेली में नगर निगम की बड़ी लापरवाही

    1 hour ago

    1

    0

    नोएडा के बाद बरेली में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां सेटेलाइट बस स्टैंड पर एक खुले नाले में युवक गिर गया है। मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे युवक नाले में गिरा, जिसके बाद से उसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नगर निगम के साथ-साथ NDRF और SDRF की टीमें भी नाले की सफाई में लगी हुई है। लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है। घटना का CCTV आया सामने वही युवक के नाले में गिरने का सीसीटीवी भी सामने आया है। जहां खुले नाले में एक युवक गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। जिस वक्त युवक गिरा, उस वक्त भी बस स्टैंड पर सैकड़ों लोग मौजूद थे। जिस जगह नाला है वहां पर सामने पुलिस चौकी और एक दुकान भी है। दुकानदार ने युवक को गिरता देख भागकर बचाने का प्राय किया। लेकिन वो उसे बचा नहीं सका। होली पर सफाई के बाद से खुला है नाला बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाइट बस स्टैंड पर होली पर नगर निगम ने नाले की सफाई करवाई थी। जिसके बाद वहां का एक स्लैप हटा दिया गया था। उसके बाद नाले को नहीं ढका गया था। रात करीब साढ़े 9 बजे जैसे ही युवक गहरे नाले में गिरा तो वहां मौजूद एक दुकानदार ने उसका हाथ पकड़कर बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन नाले का बहाव तेज होने की वजह से वो बह गया। जैसे ही नाले में गिरने की खबर नगर निगम के अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया। नकटिया नदी में गिरा है नाला नाले की गहराई करीब 15 फिट बताई जा रही है। ये नाला नकटिया नदी में जाकर गिरा है। सेटेलाइट बस स्टैंड से नकटिया नदी करीब 5 किलोमीटर दूर शाहजहांपुर रोड पर है। माना जा रहा है युवक बहता हुआ कही नदी में न चला गया हो। अगर ऐसा हुआ तो नदी की तरफ भी छानबीन करनी पड़ेगी। रात भर मौके पर रहे नगर आयुक्त इस हादसे के बाद नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को नाले से निकालने का प्रयास शुरू किया गया। रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चला लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। 16 घंटे से लगातार NDRF, SDRF और नगर निगम की टीमें रेस्क्यू में लगी हुई है लेकिन युवक का कही कोई सुराग नहीं लग सका है। नाले की सफाई के लिए टैंक साफ करने वाली मशीन, जेसीबी भी लगी हुई है। अब मिट्टी भी मंगवाई गई है ताकि नाले में मिट्टी डालकर पानी के बहाव को रोका जा सके। पर्यावरण अभियंता बोले-लापरवाही नहीं सिर्फ दुर्घटना इस मामले में नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि ये एक दुर्घटना है। इसमें अभी तक किसी की लापरवाही नहीं है। उन्होंने बताया कि जो स्लैप हटाया गया था वहां पर बहुत ज्यादा गैप नहीं था। उन्होंने बताया कि रात भर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य खुद यहां पर मौजूद रहे है। अभी भी हमारी टीमें युवक की तलाश में लगी हुई है। 24 घंटे हजारों यात्री आते है बस स्टैंड पर बड़ी बात ये है सेटेलाइट बस स्टैंड पर 24 घंटे हजारों यात्री आते है। इतनी महत्वपूर्ण जगह पर नाले का खुला होना बहुत बड़ी लापरवाही है। लेकिन नगर निगम के अधिकारी अपनी गलतियों पर पर्दा डालने के लिए इसे लापरवाही मानने को तैयार नहीं है वो इसे महज एक दुर्घटना मान रहे है। ये अधिकारी मौजूद फिलहाल मौके पर रात भर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य मौजूद रहे और अब पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी, सीओ सिटी थर्ड पंकज श्रीवास्तव, बारादरी थाने के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय, के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मामले में फैसला आज:पॉक्सो एक्ट में जज जितेंद्र कुमार दोपहर बाद सुनाएंगे, 27 फरवरी को रिजर्व हुआ था
    Next Article
    बरेली के DM-SSP आज हाईकोर्ट में पेश होंगे:घर में नमाज पर रोक का मामला, होगी अहम सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment