Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दावा- कांग्रेस तमिलनाडु में TVK को समर्थन देगी:विजय को सरकार बनाने के लिए 10 विधायकों की जरूरत; ममता बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी

    5 hours ago

    2

    0

    तमिलनाडु में कांग्रेस ने TVK चीफ विजय को समर्थन देने का फैसला कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार देर रात तमिलनाडु कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की इमरजेंसी बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से विजय के समर्थन का फैसला लिया गया। बैठक ऑनलाइन आयोजित की गई थी, जिसमें दिल्ली से कई सीनियर नेता भी शामिल हुए। कांग्रेस ने कहा है कि तमिलनाडु का जनादेश एक सेक्युलर सरकार के पक्ष में है और पार्टी किसी भी स्थिति में BJP या उसकी सहयोगी पार्टियों को सत्ता में नहीं आने देना चाहती। इससे पहले विजय ने सरकार गठन के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा था। 234 सदस्यीय विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीती हैं और बहुमत के लिए उसे 10 और विधायकों की जरूरत है। कांग्रेस के पास 5 सीटें हैं, जबकि PMK के 4 विधायक हैं। CPI और CPI(M) को 2-2 सीटें मिली हैं। DMK ने 59 और AIADMK ने 47 सीटें जीती हैं। इधर, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- मैं CM पद से इस्तीफा नहीं दूंगी। हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे हैं। इसलिए इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता। असम-पुडुचेरी में NDA, केरलम में कांग्रेस; तमिलनाडु में TVK जीती पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 4 मई को आए थे। असम और पुडुचेरी में NDA ने सरकार में वापसी की है। बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। तमिलनाडु में विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने सबसे ज्यादा सीटें लाकर चौंका दिया। 59 साल में पहली बार राज्य में ऐसी सरकार बनने जा रही है, जिसमें DMK या AIADMK नहीं होगी। दो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एमके स्टालिन अपनी सीट से चुनाव हार गए। पूरी खबर पढ़ें… 5 राज्यों में चुनाव के बाद राजनीतिक हलचल से जुड़े अपडेट्स नीचे पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अगर ईरान के पास न्यूक्लियर हथियार होता तो हम कुछ नहीं कर पाते', अमेरिका के विदेश मंत्री ने तेल-गैस की बढ़ती कीमत पर क्या कहा?
    Next Article
    एस-400 के 5 नए स्क्वॉड्रन खरीदने की तैयारी:1 स्क्वॉड्रन में 8 लॉन्चर और हर लॉन्चर में 4 मिसाइल, एक लाख करोड़ रुपए का सौदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment