Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    70 साल के बुजुर्ग की 30 वर्षीय महिला से शादी:मऊ के शिव मंदिर में हुआ विवाह, विधवा के बच्चों को मिला नया सहारा

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ में 70 साल के बुजुर्ग ने 30 साल की विधवा महिला से शादी कर ली है। सोमवार शाम को शाम नरोखर पोखरा स्थित शिव मंदिर में विवाह संपन्न हुआ। जहां बुजुर्ग ने महिला और उसके दो बच्चों को अपनाया। कल्याणपुर निवासी लालचंद ने आजमगढ़ की रीमा देवी से विवाह किया। इस विवाह को समाज में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। लालचंद की पत्नी का निधन वर्ष 2023 में लंबी बीमारी के कारण हो गया था। इसके बाद वे अकेले जीवन व्यतीत कर रहे थे, और बढ़ती उम्र में अकेलापन उनके लिए एक चुनौती बन गया था। दूसरी ओर, आजमगढ़ की रीमा देवी के पति का निधन भी कुछ वर्ष पहले बीमारी से हो गया था। वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ जीवन यापन कर रही थीं। पति के न रहने के बाद बच्चों की परवरिश, आर्थिक स्थिति और सामाजिक दबाव जैसी चुनौतियों का सामना कर रही थी। गांव के कुछ प्रमुख लोगों ने दोनों की परिस्थितियों को समझा। उन्होंने दोनों को एक-दूसरे का सहारा बनने का सुझाव दिया, यह मानते हुए कि इससे न केवल उनका जीवन बेहतर होगा बल्कि बच्चों को भी एक सुरक्षित और स्थिर माहौल मिलेगा। आपसी सहमति के बाद दोनों इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए। सोमवार को सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में नरोखर पोखरा स्थित शिव मंदिर में यह विवाह सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM योगी पहुंचे वाराणसी:यूपी कॉलेज के प्रोफेसर के बेटे के शादी में शामिल होंगे
    Next Article
    कन्नौज में 2980 किसानों का डेटा मिसमैच:सम्मान निधि मिलने में मुश्किल, DM ने दिए सुधार के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment