Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुधवा में 25 गिद्धों की मौत का रहस्य सुलझा:आईवीआरआई जांच रिपोर्ट में 'कार्बोफ्यूरान' कीटनाशक से मौत की पुष्टि

    16 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में पिछले महीने मृत पाए गए 25 गिद्धों की मौत का रहस्य अब खुल गया है। बरेली स्थित आईवीआरआई की जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि गिद्धों की मौत ‘कार्बोफ्यूरान’ नामक जहरीले कीटनाशक से हुई थी। घटना 7 अप्रैल की है, जब एक किसान के खेत में 25 गिद्ध मृत मिले थे। मामले के बाद वन विभाग ने घटनास्थल से गिद्धों के विसरा, मृत कुत्तों, गोवंश के अवशेष और जहरीले चावलों के नमूने जांच के लिए आईवीआरआई भेजे थे। आईवीआरआई की रिपोर्ट में सभी सैंपलों में कार्बोफ्यूरान नामक विषाक्त पदार्थ मिलने की पुष्टि हुई है। शुरुआती जांच में ही अधिकारियों को घटना के पीछे साजिश की आशंका थी, क्योंकि मौके पर जहरीले चावल और अन्य पशुओं के अवशेष मिले थे। जानबूझकर जहर देने की आशंका रिपोर्ट आने के बाद यह लगभग साफ हो गया है कि गिद्धों को जानबूझकर जहरीला भोजन खिलाया गया था। दुधवा बफर जोन की डीएफओ Kirti Chaudhary ने बताया कि सभी रिपोर्ट में कार्बोफ्यूरान की पुष्टि हुई है। वन विभाग अब मामले की अन्य कड़ियों को जोड़ते हुए दोषियों की पहचान में जुटा है। बेहद खतरनाक है कार्बोफ्यूरान ‘फुराडान’ नाम से चर्चित कार्बोफ्यूरान एक अत्यंत घातक सिस्टमिक कीटनाशक है। विशेषज्ञों के अनुसार इसकी थोड़ी मात्रा भी इंसानों और वन्यजीवों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। यह पौधों की जड़ों से अवशोषित होकर पूरे पौधे को जहरीला बना देता है। पक्षियों के लिए घातक विशेषज्ञों के मुताबिक, इसके नीले या बैंगनी रंग के दाने पक्षी अक्सर भोजन समझकर खा लेते हैं। इससे उनके तंत्रिका तंत्र और श्वसन तंत्र पर सीधा असर पड़ता है और कुछ ही समय में उनकी मौत हो जाती है। पर्यावरण और वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा होने के कारण केंद्र सरकार ने कार्बोफ्यूरान के प्रयोग पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिन में लू के थपेड़े, रात में उमस बढ़ी:कानपुर में गर्मी का सितम, सुबह से तापमान बढ़ा; 20 मई तक लू चलेगी
    Next Article
    सीतापुर में शटडाउन के बावजूद चालू हुई लाइन:संविदा लाइनमैन की मौत पर जेई समेत 2 पर केस, विभाग देगा 7.5 लाख की सहायता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment