Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिन में लू के थपेड़े, रात में उमस बढ़ी:कानपुर में गर्मी का सितम, सुबह से तापमान बढ़ा; 20 मई तक लू चलेगी

    18 hours ago

    2

    0

    कानपुर में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। शहर में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। सूरज के तेवर सख्त हैं। आसमान पूरी तरह साफ है। 11:00 बजे के बाद लू चलने की संभावना है। सुबह 10 बजे तक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। सुबह हल्के बादल छाए रहे। दिन चढ़ते ही तेज धूप निकल आई। सुबह 10 बजे के बाद सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। 20 मई तक लू चलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया- आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस सप्ताह मैं दिन के तापमान में क्रमिक वृद्धि बने रहने की संभावना है। गर्मी बढ़ने के साथ लू वाली स्थित रहेगी। यह 3 तस्वीर देखिए… गमछा व कपड़ा लपेटे दिखे लोग धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलते नजर आए। कई लोगों ने गमछे से सिर ढका, जबकि कुछ लोग छाता लगाकर सड़कों पर चलते दिखे। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर दोपहर के समय आवाजाही भी कम रही। शाम को भी चलीं गर्म हवाएं सीएसए के वेदर डिपार्टमेंट की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। हालांकि सुबह 10 बजे से चढ़े सूरज के तेवर शाम 5:30 बजे तक बरकरार रहे। सूरज ढलने के बाद भी राहत नहीं मिली और शाम को चलने वाली हवाएं भी गर्म रहीं। 24 घंटे में गर्म हुई रात दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री बढ़कर 26.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। बढ़ते न्यूनतम तापमान के कारण रात में भी लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वलीमे की दावत में फायरिंग करने वाले बदमाशों से मुठभेड:मासूम समेत तीन को मारी थी गोली, 25 हजार के दो इनामी समेत तीन बदमाश गिरफ्तार
    Next Article
    दुधवा में 25 गिद्धों की मौत का रहस्य सुलझा:आईवीआरआई जांच रिपोर्ट में 'कार्बोफ्यूरान' कीटनाशक से मौत की पुष्टि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment