Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुद्धी में पशु चराने गए किसान की मौत:आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुआ हादसा, घर में थी शादी

    2 hours ago

    2

    0

    दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से 62 वर्षीय किसान धनधारी यादव की मौत हो गई। वे अपने पशु चराने के लिए खेतों में गए थे, तभी अचानक मौसम बदला और बिजली गिर गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है, जहां कुछ दिनों बाद शादी होनी थी। जानकारी के अनुसार, धनधारी यादव अपने घर से लगभग एक किलोमीटर दूर खेतों में पशु चरा रहे थे। इसी दौरान तेज हवा, गरज-चमक और बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर वे अचेत हो गए। खेत में मौजूद अन्य चरवाहों ने तत्काल परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और धनधारी यादव को घर लाए। उन्होंने एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि लगभग तीन घंटे तक एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई। हालत बिगड़ती देख, परिजनों ने रात में ही उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। वहां चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे संजय कुमार ने बताया कि 13 मई को धनधारी यादव की नातिन की बारात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। संजय कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि यदि समय पर एंबुलेंस मिल जाती, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी। इस घटना ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और तत्परता पर सवाल खड़े किए हैं। धनधारी यादव अपने पीछे दो पुत्र और पांच विवाहित पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। उनकी आकस्मिक मौत से परिवार में गहरा दुख है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान की महिला से लखनऊ में अपहरण के प्रयास:किन्नर के भेष में आए बदमाश, नेग मांगकर झांसे में लिया
    Next Article
    सहारनपुर डीएम की चेतावनी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं:निर्माण कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment