Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर डीएम की चेतावनी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं:निर्माण कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

    2 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में सोमवार शाम को जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं की समीक्षा बैठक हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम ने विभागों के बीच समन्वय की कमी से परियोजनाओं के प्रभावित होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल मजबूत करने का निर्देश दिया। लंबित अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के मामलों पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने इन मामलों को शीघ्र निस्तारित करने का आदेश दिया, ताकि महत्वपूर्ण परियोजनाएं बाधित न हों। अधिकारियों को शासन स्तर पर लंबित मामलों का नियमित फॉलोअप करने के निर्देश भी दिए गए। आगामी परियोजनाओं के संबंध में डीएम ने निर्देश दिए कि कार्य शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि गति बनी रहे। उन्होंने अगली समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना के साथ उपस्थित होने और प्रत्येक परियोजना की प्रगति की निरंतर निगरानी करने का आदेश दिया। बैठक में मां शाकम्भरी देवी समेकित पर्यटन विकास परियोजना पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने इसे जनपद की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी और सभी कार्य समयबद्ध व उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सलिल कुमार पटेल, नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुद्धी में पशु चराने गए किसान की मौत:आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुआ हादसा, घर में थी शादी
    Next Article
    5 हजार रुपए की शर्त पर युवक को निर्वस्त्र दौड़ाया,VIDEO:हाथरस के चंदपा गांव में घटना, पुलिस ने 2 के खिलाफ दर्ज की FIR; एक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment