Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुदही सीएचसी में जननी सुरक्षा योजना के 85 फार्म मिले:भुगतान न होने पर आशाओं ने आंदोलन की घोषणा की

    3 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर के दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों और आशा कार्यकर्ताओं को पिछले लगभग दो वर्षों से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हुआ है। सोमवार को यह मामला तब सामने आया जब 85 भरे हुए फार्म अलमारी और कचरे के ढेर में पाए गए। फार्म मिलने की जानकारी के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और मंगलवार को आंदोलन की घोषणा की। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जननी सुरक्षा योजना में प्रसव कराने वाली महिलाओं को ₹1400 और आशा कार्यकर्ताओं को ₹600 की प्रोत्साहन राशि मिलती है। हालांकि, दुदही सीएचसी में अधिकांश लाभार्थियों और आशाओं को पिछले दो वर्षों से यह राशि नहीं मिली है। इस मुद्दे पर आशा कार्यकर्ता पहले भी कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुकी हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन देकर शांत कर दिया गया। सोमवार को एक आशा कार्यकर्ता मरीज को लेकर प्रसव कक्ष पहुंचीं। इस दौरान उनकी नजर कचरे में पड़े कुछ फार्मों पर पड़ी। जांच करने पर अलमारी के नीचे और अंदर भी बड़ी संख्या में फार्म रखे हुए पाए गए। आशा कार्यकर्ताओं ने जब फार्म दिखाने की मांग की, तो वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने अलमारी बंद कर दी। इसके बाद आशा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और प्रभारी चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार को मौके पर बुलाया गया। डॉ. अरविंद कुमार के हस्तक्षेप के बाद अलमारी खोली गई, जिसमें कुल 85 फार्म बरामद हुए। ये फार्म वर्ष 2024 और 2025 से संबंधित बताए जा रहे हैं। फार्म मिलने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, संबंधित कर्मचारी आशा कार्यकर्ताओं पर फार्म वापस करने का दबाव बना रहे हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाया है और मंगलवार को सीएचसी परिसर में आंदोलन करने की घोषणा की है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 के ये फार्म ममता एएनएम के कार्यकाल के हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित एएनएम ही स्पष्ट कर पाएंगी कि ये फार्म अलमारी में क्यों और कैसे रखे गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत:श्रावस्ती में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां; की गई आतिशबाजी
    Next Article
    लखनऊ में दिशा बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा:जनसुविधाओं को बेहतर बनाए; सपा विधायक बोले- मुझे सूचना तक नहीं दी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment