Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दिशा बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा:जनसुविधाओं को बेहतर बनाए; सपा विधायक बोले- मुझे सूचना तक नहीं दी गई

    5 hours ago

    2

    0

    राजधानी लखनऊ में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने और नागरिक सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं दूसरी तरफ सपा के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि मुझे दिशा की बैठक की सूचना नहीं दी गई। विकास भवन में हुई अहम बैठक विकास भवन, लखनऊ में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता दिनेश शर्मा ने की। बैठक में जिले के समग्र विकास और विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही कार्यों को और तेज गति देने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि विकास कार्यों में किसी तरह की बाधा न आए और योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुंच सके। जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर बैठक में साफ किया गया कि लखनऊ के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और बिजली से जुड़े मुद्दों पर विशेष फोकस रखते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और गुणवत्ता की गहन समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदारी तय करने और समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने को कहा गया। जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव, सुधार पर जोर बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव दिए। बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने बताया कि बैठक में विकास कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे योजनाओं का लाभ आम जनता तक बेहतर तरीके से पहुंचे। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक जय देवी, राम चंद्र प्रधान समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं जिलाधिकारी विशाख जी, मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन, नगर आयुक्त गौरव कुमार, सीएमओ डॉ. एन.बी. सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुदही सीएचसी में जननी सुरक्षा योजना के 85 फार्म मिले:भुगतान न होने पर आशाओं ने आंदोलन की घोषणा की
    Next Article
    सहारनपुर GRP डीएसपी ने पत्नी को पीटा:महिला बोली- मेरा फोन तोड़ा, 2 बच्चों को जबरन छीनकर बरेली ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment