Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुष्कर्म के आरोपी का शव पेड़ पर लटका मिला:घरवाले बोले- पड़ोसियों ने हत्या कर फंदे से लटकाया, जमकर हंगामा किया

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शुक्रवार को पुलिस ने पैनल के माध्यम से शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते पुलिस बल तैनात करना पड़ा। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। यह घटना ब्रह्मांड घाट रोड स्थित ग्वारिया मंदिर के पास हुई, जहां नीम के पेड़ पर गमछे से लटका शव मिला। मृतक की पहचान महावन थाना क्षेत्र के नगला बाला निवासी धीरज (28) पुत्र पतराम के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। युवक के भाई शिवकांत ने आरोप लगाया कि धीरज की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि करीब तीन साल पहले धीरज एक दुष्कर्म के मामले में जेल गया था, जिसके बाद से ही पड़ोसी उसे लगातार धमकियां दे रहे थे। परिजनों का दावा है कि इन्हीं पड़ोसियों ने मिलकर धीरज की हत्या की और आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया। परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस मामले को हत्या के रूप में दर्ज करने में देरी कर रही है, जिससे उनमें आक्रोश है। इसी बात को लेकर पोस्टमार्टम गृह पर परिजनों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। थाना प्रभारी चेतराम शर्मा ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। यदि जांच में हत्या की पुष्टि होती है, तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बल्दीराय में दावत विवाद में फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार:अवैध तमंचे और कारतूस बरामद, घटना में एक परिवार के पांच लोग घायल हुए थे
    Next Article
    केडीएमए क्रिकेट लीग में पांच टीमों ने जीते मैच:राइडर्स, रोवर्स, बीवीएस, ग्लोरी और कानपुर इगलेट्स ने दर्ज की जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment