Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केडीएमए क्रिकेट लीग में पांच टीमों ने जीते मैच:राइडर्स, रोवर्स, बीवीएस, ग्लोरी और कानपुर इगलेट्स ने दर्ज की जीत

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के अंतर्गत शुक्रवार को पांच मुकाबले खेले गए। इन मैचों में राइडर्स, रोवर्स, बीवीएए, ग्लोरी क्लब और कानपुर इगलेट्स ने अपने-अपने मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में जेडी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.2 ओवर में 149 रन बनाए। इसमें अमन ने 46, सिद्धार्थ ने 32 और सलमान अहमद ने 20 रन का योगदान दिया। जवाब में राइडर्स क्लब ने 16.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 150 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की। राइडर्स की ओर से तविष श्रीवास्तव ने 80 रन और शाश्वत ने नाबाद 52 रन बनाए। दूसरे मैच में रोवर्स क्लब ने 38 ओवर में 9 विकेट पर 247 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। धनंजय उपाध्याय ने 84 रन और रोहित यादव ने नाबाद 51 रन बनाए। इसके जवाब में खांडेकर क्रिकेट अकादमी की टीम 36.3 ओवर में 217 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह रोवर्स क्लब ने यह मुकाबला 30 रन से अपने नाम किया। तीसरे मुकाबले में फ्रेंड्स स्पोर्टिंग ने 33.3 ओवर में 127 रन बनाए, जिसमें भानू सिंह ने 42 और अनन्त शुक्ला ने 35 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीवीए टीम ने 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 128 रन बनाकर 6 विकेट से जीत हासिल की। बीवीए के लिए आदित्य सिंह ने 25 और अंश चौधरी ने 20 रन बनाए। चौथे मैच में वंडर्स टीम ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 118 रन बनाए, जिसमें मावी सिंह पटेल ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। जवाब में ग्लोरी क्लब ने 22.5 ओवर में मात्र 1 विकेट खोकर 119 रन बनाकर 9 विकेट से आसान जीत दर्ज की। ग्लोरी क्लब की ओर से हर्षित सहाय ने नाबाद 75 रन और कार्तिक भल्ला ने नाबाद 39 रन की पारी खेली। पांचवें मुकाबले में कानपुर इगलेट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.5 ओवर में 191 रन बनाए। राजवीर सिंह ने 46 और विनय गुप्ता ने 33 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन की टीम 33 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन ही बना सकी। इस प्रकार कानपुर इगलेट्स ने यह मैच 32 रन से जीत लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुष्कर्म के आरोपी का शव पेड़ पर लटका मिला:घरवाले बोले- पड़ोसियों ने हत्या कर फंदे से लटकाया, जमकर हंगामा किया
    Next Article
    अयोध्या में 13 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी:मोबाइल रिचार्ज के लिए पैसे मांग रही थी, मां ने डांट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment