Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दशकों से लंबित काम 4 साल में पूरे किए:नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी बोले- 450 करोड़ का इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बनवाया, जनता फिर मौका देगी

    3 hours ago

    2

    0

    नौतनवा विधानसभा से भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अपने चार साल के कार्यकाल को विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। उनका दावा है कि क्षेत्र में दशकों से लंबित पड़े कई काम इन चार वर्षों में पूरे किए गए हैं। महाव नाले की समस्या का समाधान, सड़कों का निर्माण और नेपाल सीमा पर बड़े प्रोजेक्ट्स प्रमुख उपलब्धियां हैं। जनता का आशीर्वाद मिला तो आगे भी सेवा का मौका मिलेगा। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: चार साल का कार्यकाल पूरा हुआ है और नौतनवा विधानसभा में जो बड़े लंबित विकास कार्य थे, उन्हें हमने पूरा करने का काम किया है। नंबर देने का अधिकार जनता का है। आप अपने स्तर से भी जानकारी कर सकते हैं। कई ऐसे काम, जो दशकों से लंबित थे, वे इन चार वर्षों में पूरे हुए हैं। सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौन-सा कराया है? जवाब: 2022 के चुनाव के दौरान महाव नाले की गंभीर समस्या सामने आई थी। बारिश में गांव जलमग्न हो जाते थे। विधायक बनने के बाद मैंने इसे प्राथमिकता दी और मुख्यमंत्री से मिलकर नाले की खुदाई व सुधार का काम कराया। अब स्थिति यह है कि पानी भरने की समस्या जल्दी नियंत्रित हो जाती है। इसके अलावा, नेपाल सीमा स्थित सोनौली में लगभग 450 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निर्माण हो रहा है। शेखुआनी में करीब 20 करोड़ की लागत से कंपोजिट विद्यालय और 12 करोड़ से नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय बन रहा है। मुडिला में फायर स्टेशन की स्थापना हो रही है। पूरे क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है। हाल ही में करीब 55 करोड़ की लागत से नई सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। लक्ष्मीपुर ब्लॉक समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए गए हैं। सवाल: ऐसा कौन-सा काम है, जो अभी नहीं हो पाया? जवाब: लक्ष्मीपुर ब्लॉक के सेमराहाव गांव में पुल निर्माण की मांग लंबे समय से है। इस मुद्दे को मैंने सदन में भी उठाया है और मुख्यमंत्री से मिलकर दोबारा मांग की है। आश्वासन मिला है कि जल्द ही पुल की स्वीकृति होगी और काम शुरू होगा। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: हम लगातार क्षेत्र में विकास कार्य कर रहे हैं। जनता का जो प्रेम और विश्वास मिला है, उससे लगता है कि आगे भी सेवा का अवसर मिलेगा। सवाल: क्या आपको इस बार टिकट मिलेगा? जवाब: टिकट देना या न देना पार्टी का निर्णय होता है। हम कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं। पार्टी चुनाव लड़ती है और जनता के आशीर्वाद से हम अपना दायित्व निभाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवरात्रि चतुर्थी पर उन्नाव के दुर्गा मंदिर में भीड़:माँ कूष्माण्डा की पूजा, श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से की पूजा, जयकारों से गूंजा परिसर
    Next Article
    पहले दिन 100 करोड़, दूसरे दिन 200 करोड़, तीसरे दिन 300 करोड़…. Dhurandhar 2 ने 3 दिनों में ‘पुष्पा 2’ का सबसे बड़ा रिकॉर्ड छीना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment