Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिशा पाटनी ने अक्षय के लिए घर से खाना मंगाया:पिता बरेली एयरपोर्ट लेकर पहुंचे; राजपाल के साथ खाया, बोले- मजा आ गया

    1 day ago

    2

    0

    बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोमवार को एक्टर अक्षय कुमार, राजपाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ बरेली पहुंचीं। एयरपोर्ट पहुंचते ही दिशा ने पिता को फोन कर घर का बना खाना मंगवाया। पिता घर की दाल, चावल, सब्जी और रोटी लेकर एयरपोर्ट पहुंचे। दिशा के साथ अक्षय, अक्षरा और राजपाल ने भी घर के खाने का लुत्फ उठाया। अक्षय कुमार ने मुस्कुराते हुए कहा, “मजा आ गया।” एक्ट्रेस के पिता जगदीश सिंह पाटनी ने बताया- दिशा फिल्म वेलकम टू द जंगल के प्रमोशन के लिए मुंबई से मुरादाबाद जा रही थीं। उनका चार्टर्ड प्लेन दोपहर 2 बजे बरेली में लैंड हुआ। इसके बाद सभी मुरादाबाद हेलिकॉप्टर से रवाना हुए। उन्होंने बताया- शाम 5 बजे सभी वापस बरेली एयरपोर्ट पहुंचे। मैं पहले से एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहा था। मैंने दिशा को घर का बना खाना दिया और अक्षय कुमार और बाकी साथियों से भी मुलाकात हुई। सभी को फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभी प्लेन से मुंबई लौट गए। अक्षय ने घर का बना खाना खाने की जताई थी इच्छा दिशा के पिता जगदीश सिंह पाटनी रिटायर्ड डीएसपी हैं। मां हाउस वाइफ हैं। दोनों बरेली में रहते हैं। बहन खुशबू पाटनी पूर्व आर्मी ऑफिसर हैं। दिशा का एक भाई भी है। जगदीश सिंह पाटनी ने बताया- फिल्म प्रमोशन के लिए जाते वक्त अक्षय ने दिशा के सामने घर का बना खाना खाने की फरमाइश की। कहा- जब बरेली से होकर जा ही रहे हैं तो क्यों न घर का बना खाना खाया जाए। दिशा इसके लिए राजी हो गईं। उन्होंने मुझे फोन किया। मैंने ये बात उनकी मां को बताई। दिशा की मां ने कुछ ही देर में अपने हाथों से दाल, चावल, मिक्स सब्जी और रोटियां तैयार कीं। इसके बाद मैं शाम 4 बजे खाना लेकर एयरपोर्ट पहुंचा। प्लेन के लैंड करने पर दिशा को खाना दिया। फिल्म के बाकी कलाकारों से मुलाकात की। फिर घर लौट आया। घर का खाना खाकर अक्षय बोले- मजा आ गया पिता जगदीश सिंह पाटनी ने बताया- दिशा के साथ अक्षय कुमार ने खाना खाया। उन्हें घर का बना खाना खूब पसंद आया। उन्होंने खाने की काफी तारीफ की। कहा- लंबे समय बाद उन्हें इतना सादा और स्वादिष्ट घर का खाना खाने को मिला है। 26 जून को रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’ अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'वेलकम' फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। इस एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म को फिरोज नाडियाडवाला और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक बड़ी स्टार कास्ट नजर आएगी, जिसमें सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, अरशद वारसी, दिशा पाटनी और जैकलिन फर्नांडीज जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। दिशा के घर पर 11 सितंबर को हुई थी फायरिंग खुशबू पाटनी ने कहा था- अनिरुद्धाचार्य का मुंह तोड़ दूंगी पिछले साल 30 जुलाई को दिशा पाटनी की बहन और पूर्व आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी ने एक वीडियो जारी किया था। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के लिव-इन-रिलेशनशिप वाले बयान पर खुशबू ने कहा था- ऐसे लोगों का तो मैं मुंह तोड़ दूंगी। अगर ये शख्स मेरे सामने होता तो मैं इसे अच्छे से समझा देती कि 'मुंह मारना' क्या होता है। इसे राष्ट्र विरोधी कहने में मुझे कोई हिचक नहीं। जिस इंसान की सोच इतनी घटिया हो, उसे मंच मिलना ही नहीं चाहिए। खुशबू पाटनी ने सवाल उठाया था- अगर कोई लिव-इन में है तो क्या लड़की अकेली है? क्या लड़के शामिल नहीं होते? दरअसल, अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वह कह रहे थे कि पहले के लोग इतने समझदार थे कि लिव-इन की जरूरत नहीं थी। अपनी पत्नी और पति के साथ ही वह लिव-इन में रहा करते थे। आज के लोग क्या कर रहे हैं, पहले 10 लड़कियों या 10 लड़कों के साथ लिव-इन में रह लिया। अब जो 10 के संग रह चुकी है या रह चुका है वो एक के साथ साथ कैसे रहेगी या रहेगा। पहले तो यह सोचो जो 10 जगह मुंह मार चुका है या चुकी है, वो एक के साथ बंधेगी या बंधेगा कभी। ------------------------- यह खबर भी पढ़िए… 'पापा आग लग गई, बाथरूम में हूं, बचा लो', मां रोते हुए बोली- मेरे बच्चे को ढूंढ दो, फिर बेहोश हुई 'पापा मुझे बचा लीजिए, अब मैं बच नहीं पाऊंगा। आग पूरी बिल्डिंग में फैल चुकी है। हम लोगों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया है। यहां भी धुआं भर रहा है। बहुत घुटन हो रही है।' यह बात लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में फंसे एक छात्र ने रोते-रोते अपने पिता से फोन पर कही। पिता बेटे की आखिरी कॉल पर भागते हुए मौके पर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट PMO भेजी गई, वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी पहनेंगे; चांदी ₹10 हजार सस्ती
    Next Article
    हरियाणवी सिंगर ने वृंदावन के संतों का लिया आशीर्वाद:रेणुका पंवार बोलीं- कथावाचकों से मिला ऑफर, जल्द हरियाणवी में आएंगे भजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment