Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दोस्तो ने बीच सड़क पर छात्र को चाकुओं से गोदा:मामूली कहासुनी ने लिया खूनी रूप, बरेली में इंटर के छात्र की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

    19 hours ago

    1

    0

    यूपी के बरेली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अशोक विहार (संजय नगर) निवासी 17 वर्षीय शिवा पटेल, जो इंटर का छात्र था, उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे जब शिवा अपने घर पर खाना खा रहा था, तभी उसके दोस्त उसे बुलाकर साथ ले गए। घर से मात्र 400 मीटर की दूरी पर चार खंबा इलाके में मामूली कहासुनी के बाद दोस्तों ने खूनी खेल खेला। "तू ज्यादा बोलता है" और चलने लगे चाकू मृतक के भाई हिमांशु पटेल ने बताया कि शिवा को घायल अवस्था में उसके साथियों ने ही अस्पताल में भर्ती कराया था। मौत से पहले दिए अपने बयान में शिवा ने पूरी दास्तां बताई। बातचीत के दौरान आरोपी गौरव ने शिवा पर तंज कसते हुए कहा, "तू ज्यादा बोलता है।" जब शिवा ने इसका विरोध करते हुए कहा कि वह तो बस पढ़ाई करता है, तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। पकड़े हाथ और सीने पर किए ताबड़तोड़ वार वारदात के दौरान रचित और पारस नाम के युवकों ने शिवा को मजबूती से पकड़ लिया, जबकि गौरव ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। हमलावरों ने छात्र के पेट, सीने और पीठ पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। शनिवार सुबह इलाज के दौरान शिवा ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस अब करीब एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती बाइक में अचानक लगी आग, VIDEO:अमेठी में बाइक सवार ने कूदकर बचाई जान, कुछ मिनट में खाक
    Next Article
    एमडीए ने जानसठ रोड पर अवैध निर्माण ध्वस्त किए:दो स्थानों पर 11,500 वर्गमीटर में अवैध कॉलोनी और ढांचा गिराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment